वायरल न्यूज़

VIDEO: कोबरा को नीले ड्रम में बंद कर रहे थे चाचा, फिर जो हुआ उसे देख लोग बोले- 'अंकल तो प्रो-लेवल के खिलाड़ी निकले'

Viral Video: सोशल मीडिया पर जहरीले कोबरा और एक बुजुर्ग का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग एक नीले प्लास्टिक के ड्रम और डंडे की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर वे जमीन पर गिरकर ड्रम से ही अनोखे अंदाज में बैलेंस बनाने लगते हैं।

Image

चाचा का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- @amar2431singh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर जब भी सांप या खतरनाक जीव-जंतुओं से जुड़े वीडियो सामने आते हैं, तो लोगों की सांसें थम जाती हैं। लेकिन क्या हो जब एक जानलेवा कोबरा को पकड़ने के दौरान कोई ऐसा सीन बन जाए जिसे देखकर डर के बजाय आपकी हंसी छूट जाए? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा और बेहद मजेदार वीडियो गदर मचा रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग और नीले रंग का ड्रम इंटरनेट के 'स्टार' बन गए हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक घर के बरामदे में एक लंबा और बेहद जहरीला कोबरा फन फैलाए बैठा हुआ है। सांप को सुरक्षित काबू करने के लिए वहां मौजूद एक बुजुर्ग शख्स ने भारी-भरकम सांप पकड़ने वाले औजारों के बजाय देसी दिमाग लगाया। उन्होंने एक नीला प्लास्टिक का ड्रम और एक लंबा डंडा उठाया। शुरुआत में बुजुर्ग बड़ी सावधानी से ड्रम को कोबरा के पास रखते हैं और डंडे के सहारे सांप को ड्रम के अंदर धकेलने की कोशिश करते हैं। आसपास खड़े लोग भी उन्हें हिदायत देते हैं कि हाथ दूर रखो और सावधानी से करो। असली ट्विस्ट तब आता है जब सांप को ड्रम में डालने की आपाधापी में बुजुर्ग संतुलन खो बैठते हैं। वह नीले ड्रम को थामे-थामे पीठ के बल जमीन पर गिर पड़ते हैं। लेकिन मजे की बात यह है कि गिर जाने के बाद भी उन्होंने ड्रम का साथ नहीं छोड़ा। जमीन पर लेटे-लेटे ही वे ड्रम को दोनों हाथों और पैरों के सहारे हवा में ऐसे उठाने लगे, मानो किसी जिम में चेस्ट प्रेस या बेंच प्रेस की एक्सरसाइज कर रहे हों। कुछ सेकंड तक यह 'ड्रम वर्कआउट' करने के बाद वे बड़े ही आराम से वापस खड़े होते हैं और ड्रम को सीधा करके सांप को उसमें बंद कर देते हैं। देखें वीडियो...

कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

वीडियो देखकर आपको हैरानी भी हो रही होगी और हंसी भी आ रही होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को amar2431singh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर मिलियन में व्यूज अब तक आ चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सांप पकड़ना तो बहाना था, अंकल को असल में अपना वर्कआउट रूटीन दिखाना था। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि कोबरा भी सोच रहा होगा कि यह बंदा मुझे पकड़ रहा है या मेरे सामने जिम कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article