वायरल न्यूज़

उम्र 30 साल, 14 फ्लैट्स के मालिक और घर बैठे 25 लाख की कमाई! शख्स का रिटायरमेंट प्लान देख दंग रह गए लोग

Ajab Gajab: चीन का 30 वर्षीय एक शख्स हेल्थकेयर सेल्स में रोजाना 18-18 घंटे की घिसाई के बाद जमा पैसों से 14 छोटे फ्लैट्स खरीदे। 2 फ्लैट्स में खुद रहता है, बाकी 12 को रेंट पर देकर हर महीने लगभग ₹2.13 लाख रेंट वसूलता है।

Image

चीन के शख्स का रिटायरमेंट प्लान (तस्वीर साभार- AI)

Ajab Gajab: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई 9-टू-5 की नौकरी और बॉस की किच-किच से आजादी चाहता है। ज्यादातर लोग 60 साल की उम्र तक काम करके रिटायरमेंट के सपने देखते हैं, लेकिन चीन के एक 30 साल के लड़के ने ऐसा दिमाग दौड़ाया कि वह इस कच्ची उम्र में ही 'परमानेंट रिटायरमेंट' लेकर बेफिक्र जिंदगी जी रहा है। इस लड़के की कहानी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। लोग सोच रहे हैं कि जहां 30 की उम्र में युवा अपने करियर और पहले घर की किस्त चुकाने के चक्कर में पसीना बहा रहे होते हैं, वहां इस शख्स ने 14-14 फ्लैट्स का साम्राज्य कैसे खड़ा कर लिया? तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इस वायरल युवा का नाम फैन जुनजी है, जो मूल रूप से चीन के जिलिन का रहने वाला है। करियर बनाने के सिलसिले में वह चांगशा शहर पहुंचा और 'इंटरनेट हेल्थकेयर सेल्स' सेक्टर में नौकरी करने लगा। फैन की जिंदगी आसान नहीं थी। उसे रोजाना करीब 18-18 घंटे तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। न सोने का ठिकाना, न खुद के लिए वक्त। लगातार काम के भारी दबाव और डेडलाइन्स के मानसिक तनाव से तंग आकर उसने ठान लिया कि वह जिंदगी भर किसी का नौकर बनकर नहीं रहेगा। उसने अपनी लाइफ का एक ही लक्ष्य बनाया- आर्थिक आजादी और जल्द से जल्द रिटायरमेंट। जब अधिकांश लोग दिखावे के चक्कर में पॉश इलाकों में महंगे और आलीशान फ्लैट्स खरीदने का सपना देखते हैं, तब फैन ने बिल्कुल उलटी रणनीति अपनाई। उसने चांगशा के पुराने इलाकों में सस्ते और छोटे मकानों की तलाश शुरू की। फैन का मानना था कि पुराने और छोटे फ्लैट्स कम बजट में मिल जाते हैं और अगर उन्हें थोड़ा सा रीनोवेट कर दिया जाए, तो उनसे तगड़ा और फिक्स्ड मंथली रेंट कमाया जा सकता है। फैन ने साल 2023 से लेकर 2026 के बीच करीब 20 लाख युआन की बचत और निवेश से कुल 14 फ्लैट्स खरीद डाले। इन 14 फ्लैट्स में से 2 फ्लैट्स उसने खुद के रहने और आराम करने के लिए रखे हैं, जबकि बाकी 12 फ्लैट्स किराये पर चढ़ा दिए हैं।

किराए से मजे में चल रही जिंदगी

रिपोर्ट के अनुसार, इन 12 किराये के फ्लैट्स से उसे हर महीने लगभग 17,800 युआन की शुद्ध कमाई होती है। अगर इसे सालाना हिसाब से जोड़ें तो यह रकम 25 लाख रुपए से अधिक बैठती है। अब न तो उसे सुबह अलार्म लगाकर उठना पड़ता है और न ही बॉस की डांट सुननी पड़ती है। वह पूरा दिन अपने शौक पूरे करता है और महीने की पहली तारीख को चुपचाप रेंट कलेक्ट करता है। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग चीन के शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस मामले पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article