वायरल न्यूज़

Desi Jugaad Video: ताश के पत्तों को दीवार में चिपकाकर बना दी अनोखी घड़ी, देखने वाले बस देखते रह गये

Desi Jugaad Video: बंदे ने ताश के अलग-अलग पत्तों को दीवार पर गोल आकार में इस तरह चिपकाया है कि वे घड़ी के अंकों की तरह दिखने लगे। इसके बाद बंदे ने बीच में पड़ी खाली जगह में घड़ी की मशीन लगा दी है। इसके बाद इसमें सुइयां भी फिट कर दी है। जब घड़ी पूरी तरह से तैयार हुई तो उसका लुक काफी आकर्षक नजर आया।

Image

ताश के पत्तों से बनाई घड़ी (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदे ने ताश के पत्तों की मदद से बेहद अनोखी दीवार घड़ी तैयार कर दी है। बंदे का यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। आपने देसी जुगाड़ के तरह-तरह के वीडियो देखे होंंगे लेकिन शायद ही ऐसा कोई वीडियो देखा होगा। हम सभी जानते हैं कि भारत के लोग जुगाड़ के महारथी होते हैं। वह कई बार ऐसा जुगाड़ लगा देते हैं, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। इस बंदे ने भी ऐसा ही अनोखा कमाल कर दिखाया है।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदे ने ताश के अलग-अलग पत्तों को दीवार पर गोल आकार में इस तरह चिपकाया है कि वे घड़ी के अंकों की तरह दिखने लगे। इसके बाद बंदे ने बीच में पड़ी खाली जगह में घड़ी की मशीन लगा दी है। इसके बाद इसमें सुइयां भी फिट कर दी है। जब घड़ी पूरी तरह से तैयार हुई तो उसका लुक काफी आकर्षक नजर आया। आप देख पाएंगे कि यह घड़ी न सिर्फ समय बता रही है, बल्कि दीवार की सजावट को भी काफी खास और अलग बना रही है। देखें वीडियो-

इस देसी जुगाड़ की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में भी ज्यादा खर्च नहीं आया। इसके लिए कुछ ताश के पत्ते और घड़ी का छोटा सा मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद यह अनोखी घड़ी तैयार हो गई है। इस कारण सोशल मीडिया यूजर्स बंदे के अनोखे आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इसे क्रिएटिविटी का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'इतनी साधारण चीज से इतनी सुंदर और यूनिक घड़ी बनाना वाकई शानदार सोच है।' ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह आइडिया घर की दीवार को सजाने के लिए बहुत काम आ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article