वायरल न्यूज़

Viral Photo: दुनिया की अनोखी मूंछ ने इस नेता को बना दिया स्टार, देखकर नत्थू लाल को भी भूल जाएंगे

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि, इस तस्वीर में एक तुर्किए नेता की मूंछ ने सबको हैरान कर दिया है।

Image

दुनिया की अनोखी मूंछ (तस्वीर साभार- @bingolpostasi12)

Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कुछ तस्वीरें चौंकाने वाली होती हैं, जबकि कुछ तस्वीर भावुक करने वाली होती हैं। वहीं, कुछ तस्वीर ऐसी भी होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस तस्वीर में एक नेता की मूंछ (Moustache Viral Photo) देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि लोग इस दुनिया की अनोखी मूंछ बता रहे हैं और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं। कई लोग तो इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं कई लोगों में मूंछ को लेकर काफी क्रेज रहता है। इतना ही नहीं लोग एक से एक डिजाइन में मूंछें रखते हैं। मूंछ को लेकर एक डायलॉग भी काफी फेमस है। 'मूछें हों तो नत्थू लाल जैसी वरना ना हो', लेकिन इस मूंछ को देखकर हो सकता है आप नत्थू लाल की मूंछ भी भूल जाए। दरअसल, ये मूंछ एक तुर्किए नेता ओरहान अवसी की है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। अपनी अनोखी मूंछ को लेकर ओरहान रातोंरात सोशल मीडिया पर फेमस हो गए हैं। इतना ही नहीं उनकी मूंछों पर लोग जकमर चटकारे भी ले रहे हैं। दरअसल, अवसी को हाल ही में पूर्वी तुर्किए के कार्लियोवा में हुजूर पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लेकिन, इस बार वो पद को लेकर नहीं बल्कि मूछों को लेकर चर्चा में हैं।

    तस्वीर काटा बवाल

    अवसी की मूंछ देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 'bingolpostasi12' नाम के पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद भी किए हैं और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसे शेयर भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे फाइनल बॉक्स कहकर मजा भी उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा है कि किसी की मूंछ ऐसी हो सकती है। तो इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article