वायरल न्यूज़

Viral Video: रेस्टोरेंट में अचानक घुस गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ उसने भौकाल मचा दिया, देखें चौंकाने वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ रेस्टोरेंट के अंदर घुस गया और जमकर बवाल काटा। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

रेस्टोरेंट में घुसा मगरमच्छ (तस्वीर साभार- @Am_Blujay)

Viral Video: कई बार आपको सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें आप खुली आंखों से नहीं देख सकते हैं। इनमें कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे को देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मु्श्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे तो काफी हाहाकारी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने अच्छे-अच्छों को चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मगरमच्छ (Crocodile Video) रेस्टोरेंट के अंदर घुस गया। इसके बाद जो भौकाल मचा, उसने सबके होश उड़ा दिए। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय मगरमच्छ रेस्टोरेंट के अंदर घुस गया। जिस तरह मगरमच्छ रेस्टोंरेंट के अंदर घुसा उसने भौकाल मचा दिया। डर के कारण स्टाफ और ग्राहक दोनों रेस्टोरेंट से भागने लगे। लेकिन, मगरमच्छ रेस्टोरेंट के अंदर कब्जा जमाकर बैठा रहा है। आखिर किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    हाहाकारी नजारा

    वीडियो ने आपका दिमाग भी जरूर घुमा दिया होगा। बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला वीडियो जिम्बाब्वे का है। मगरमच्छ धीरे-धीरे लॉबी के फर्श पर चलकर स्टाफ एरिया की ओर बढ़ता है। किसी तरह अपने अगले पैरों को रसोई के काउंटर पर टिकाने में कामयाब हो जाता है और खुद को ऊपर खींच लेता है। गरमच्छ दो पैरों पर किसी तरह टिक जाता है और उसकी पूंछ जमीन पर लहरा रही होती है। बाद में वहां जिम्बाब्वे पार्क और वन्यजीव प्राधिकरण के रेंजर और वन्यजीव विशेषज्ञ पहुंच गए और उसे पकड़ने के लिए उपाय करना शुरू कर दिया। मगरमच्छ को पकड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वह टस से मस नही हो रहा था। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Am_Blujay' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article