वायरल न्यूज़

Video: चीन की सरकार ने पूरा जोर लगा लिया, मगर गरीब की झोपड़ी नहीं खरीद पाई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 11, 2024, 07:57 AM IST

Trending Video Today: वीडियो में देखेंगे कि आलीशान शहर बना है और चौड़ी सड़कें हैं। मगर सड़क के बीचोबीच एक झोपड़ी भी बनी है, जिसकी कहानी बहुत मजेदार है।

Image

ये झोपड़ी नहीं खरीद पाई चीन की सरकार। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
सड़क के बीच में बनी झोपड़ी
चीन का बताया गया वीडियो
सरका नहीं खरीद पाई

Trending Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। वीडियो चीन का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि एक झोपड़ी बीच रोड पर बनी है। रोड के दोनों तरफ आसमान छूती आलीशान इमारतें हैं। कहा गया कि चीन की सरकार ने एक प्रोजेक्ट के तहत आलीशान शहर बनाने का प्लान तैयार किया। इसे अमल में लाना भी शुरू कर दिया। शहर बनाने के लिए लोगों से जमीनें भी खरीदनी शुरू कर दी गईं। मगर इसमें एक गरीब शख्स ने अपनी झोपड़ी बेचने से इनकार कर दिया। चीन की सरकार ने पूरा जोर लगा दिया मगर उस झोपड़ी नहीं खरीद पाई। फिर सरकार ने झोपड़ी छोड़कर आलीशान प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया।

झोपड़ी ना खरीद पाई सरकार

कुछ ही समय में आलीशान शहर बनकर तैयार हो गया। मगर झोपड़ी अपनी ही जगह ही रही। आलीशान शहर में सड़क के बीचोबीच झोपड़ी से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कब और चीन में किस प्रांत का है, इसकी जानकारी नहीं है। मगर 14 सेकंड के इस वीडियो में चीन की सरकार को झुकाने वाली झोपड़ी जरूर नजर आती है। इसमें देखेंगे कि रोड के दोनों तरफ फर्राटा भरते हुए वाहन गुजर रहे हैं। पार्किंग में लग्जरी वाहन और बाइक खड़ी हैं। दोनों तरफ आसमान छूती इमारतें भी हैं। मगर इन सबमें सबसे पहले निगाह उस झोपड़ी और पेड़ पर ही जाती है।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि शहर के बीचोबीच बनी इस झोपड़ी का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @TansuYegen नाम के हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया है कि चीन के शहर की सड़क को घर के करीब बनाना पड़ा, क्योंकि मालिक ने घर बेचने से इनकार कर दिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article