वायरल न्यूज़

Viral Video: मौत को मात! लैंडस्लाइड के साथ बहता रहा बाइकर, फिर भी बच गई जान

लैंडस्लाइड के बीच बाइक समेत फिसलते युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि भयानक लैंडस्लाइड के बीच भी उसकी जान बच गई।

Image

बाइकर भूस्खलन वायरल वीडियो (X/@Kyangs_Thang)

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Video) इस वक्त वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं कर पा रहे हैं। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का बताया जा रहा है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बाइकर भयानक लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। हैरानी की बात यह रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद उसकी जान बच गई। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

युवक के सामने खड़ी थी मौत लेकिन किस्मत ने बचा लिया

यह घटना हिमाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले के सिजी इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि पहाड़ी इलाके में अचानक मिट्टी और पत्थर नीचे की ओर खिसकने लगते हैं। उसी समय एक युवक अपनी बाइक से वहां से गुजर रहा होता है। देखते ही देखते उसकी बाइक भी लैंडस्लाइड के साथ नीचे की ओर फिसलने लगती है। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि अब युवक का बचना मुश्किल है। चारों तरफ मिट्टी, पत्थर और तेज पानी का बहाव दिखाई देता है। लैंडस्लाइड इतना बड़ा था कि उसने पास बह रही सिजी नदी का रास्ता भी कुछ समय के लिए रोक दिया। आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। लेकिन किस्मत ने इस युवक का साथ दिया। काफी दूर तक फिसलने के बावजूद वह सुरक्षित वहां से बाहर निकल आया।

वीडियो देख फटी की फटी रह गई लोगों की आंखें

जानकारी के मुताबिक, उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब इस बाइकर को लॉटरी का टिकट जरूर खरीद लेना चाहिए, क्योंकि उसकी किस्मत ने इस बार उसे नई जिंदगी दे दी। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Kyangs_Thang नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1300 लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article