Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई हैरतअंगेज वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इसी कड़ी में एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए हैं। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए हिल जाएगा।
देश-दुनिया में रोजाना एक्सीडेंट की कई खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ खबरें तो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों को देखकर चीख निकल जाती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको अलग ही लेवल का नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह जल्दबाजी में एक ट्रक रेलवे लाइन को क्रॉस करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, अचानक वहां ट्रेन पहुंच जाती है। लाख कोशिश के बावजूद ट्रेन ट्रक को मार ही देती है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
हैरतअंगेज नजारा
नजारा देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। कमजरो दिल वाले तो जरूर ही घबरा गए होंगे। एक्स पर इस वीडियो को @Tejusurya_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। कुछ का कहना है कि ये जल्दबाजी का नतीजा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
