Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो काफी भावुक करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्ची जिस तरह सड़क किनारे जमीन पर बैठकर पढ़ रही थी। उसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया। आलम ये है कि लोग इस बच्ची की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
बहुत पुरानी कहावत है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। समस्याएं चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, अगर इंसान चाह ले तो उसका समाधान जरूर निकाल लेता है। इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इस कथन को चरितार्थ करते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई मामले देखे और सुने होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला सड़क किनारे कुर्सी पर बैठकर फूल-माला बेच रही है। वहीं, उसके बगल में जमीन पर बैठकर उसकी बच्ची आराम से पढ़ रही है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्ची के अंदर पढ़ने का जुनून है। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
वीडियो ने आपको भी जरूर भावुक कर दिया होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो इमोशनल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'santhosh.s_07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चेन्नई का है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
