वायरल न्यूज़

खिड़की से लटकी थी गर्लफ्रेंड, फायरफाइटर ने अनोखे अंदाज में किया शादी के लिए प्रपोज, देखें Viral Photo

Viral Photo: एक फायरफाइटर ने काफी अनोखे अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

शादी का अनोखा प्रपोजल (तस्वीर साभार- @FDNY)

Viral Photo: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर रोजाना कई तस्वीरें और वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ मामले सीधे दिल को छू लेने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस कड़ी में कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और दिल भी जीत लिया है। क्योंकि, इन तस्वीरों में एक फायरफाइटर ने काफी अनोखे अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    आज कल लोग अपनी गर्लफ्रेंड को काफी अनोखे अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करते हैं, जिससे वो पल हमेशा के लिए यादगार रह जाए। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई पोस्ट वायरल होते रहते हैं। ऐसे में यूएस से शादी प्रपोजल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तरह का प्रपोजल शायद ही किसी ने देखा या सुना होगा। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क सिटी में फैमिली डे पर एक लड़की दासिया मूरे खिड़की पर आराम से बैठी हुई है। वहीं, उसका फायर फाइटर ब्वॉयफ्रेंड जेसन हार्नेस लटका हुआ है। इसके बाद जो होता है उसने सबका दिल जीत लिया। देखें PHOTOS...

    शादी का अनोखा प्रपोजल

    प्रपोजल के लिए जिस तरह का माहौल बनाया गया है, उसने लोगों को हैरान भी किया और दिल भी जीत लिया। इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए हां भी कर दी। अब यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्स पर इस पोस्ट को @FDNY ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article