Tractor Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। इनमें कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही वीडियो (Tractor Viral Video) लोगों के बीच घूम रहा है, जिसे देखकर हैरानी भी हो रही है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग तो वीडियो (Ajab Gajab Video) पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
ट्रैक्टर से तो हम सब वाकिफ हैं। दिखने में वो काफी भरकम होता है। अगर कोई ट्रैक्टर से टकरा जाए तो मौत तक हो सकती है। लेकिन, उस ट्रैक्टर की ऐसी हालत हो गई, जिसे देखकर आप सोच भी नहीं सकते हैं। वायरल वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं खराब ट्रैक्टर को रस्सी के सहारे खींचने की कोशिश की जा रही है। पहले तो ट्रैक्टर को खींचने के लिए काफी जोर आजमाइश की जाती है। लेकिन, अचानक ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट जाता है। जिस तरह ट्रैक्टर के टुकड़े हो जाते हैं, उसे देखकर लोग दंग रह गए। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...
चौंकाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। हो सकता है नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'huge356' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि किस जमाने का ट्रैक्टर है ये भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
