वायरल न्यूज़

Video: 'इतनी लापरवाही भी ठीक नहीं', दो बाघों की लड़ाई देखने करीब जा पहुंचे पर्यटक

सफारी के दौरान बाघों की लड़ाई देखने पहुंचे पर्यटकों की भीड़ का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे एक रिटायर्ड IFS अधिकारी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

Image

बाघों की लड़ाई का वीडियो वायरल (X/@susantananda3)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो बाघों की जबरदस्त लड़ाई देखी जा सकती है। बाघों की लड़ाई का यह नजारा किसी जंगल सफारी का मालूम पड़ता है। जिसे देखने के लिए जंगल में घूमने आए पर्यटक उनके बेहद ही करीब पहुंच गए। लोगों की इस लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं। जहां यूजर्स ने लोगों की इस हरकत को गैर-जिम्मेदराना और लापरवाह रवैया बताया।

ये भी पढ़ें:

बाघों की लड़ाई देखने करीब पहुंचे पर्यटक

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर रिटायर्ड IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने अकाउंट @susantananda3 से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाघ आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। संभवत: यह लड़ाई उनके इलाके को लेकर होती है, जो जंगल में आम बात है। लेकिन इस वीडियो में जो सबसे ज्यादा चिंता की बात है, वो यह है कि बाघों की इस लड़ाई को देखने के लिए बाघों के आसपास कई सफारी गाड़ियां खड़ी हैं और पर्यटक बहुत करीब से इस नजारे को देख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफारी की इन गाड़ियों की भीड़ ने लड़ाई देखने के लिए बाघों को लगभग चारों तरफ से घेर लिया है। गाड़ियों पर सवार अधिकतर पर्यटकों के हाथ में फोन है और वे सभी इस नजारे को अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए रिटायर्ड अफसर ने दी चेतावनी

इस वीडियो (Video) को शेयर करते हुए रिटायर्ड अधिकारी ने कैप्शन में लोगों को चेतावनी देते हुए लिखा कि ऐसी स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है। अगर बाघों का ध्यान इंसानों की ओर चला जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे नजारे को देखने के लिए इस तरह भीड़ कभी ना लगाए। एक जिम्मेदार पर्यटक बनिए और उनके इलाकों का सम्मान करिए। जंगल में हम मेहमान होते हैं और जानवर वहां के असली मालिक, लेकिन कई बार लोग उत्सुकता में नियम भूल जाते हैं। इस वायरल वीडियो को अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने देखा और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोगों ने पर्यटकों की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article