वायरल न्यूज़

Viral Video: आसमान से दिखा जादुई नजारा! कॉकपिट से पायलट ने दिखाया दुनिया का सबसे खूबसूरत सनसेट

कई बार प्रकृति लोगों को अपना ऐसा जादू दिखाती है, जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

कॉकपिट से पायलट ने कैप्चर किया शानदार नजारा (Instagram/@air_principito)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह वीडियो एक विमान के कॉकपिट से बनाया गया है, जिसमें सूर्यास्त का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @air_principito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही वीडियो को लेकर बताया गया है कि यह नजारा डोलोमाइट्स (Dolomites) का है, जो इटली (Italy) में स्थित है।

ये भी पढ़ें:

खूबसूरत सनसेट ने नजारे को बनाया खास

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सूरज के ढलते समय पहाड़ों पर सुनहरी रोशनी पड़ रही है। आसमान नारंगी और सुनहरे रंगों से भर गया है। साथ ही हवा में उड़ता एक प्लेन इस नजारे को और भी खूबसूरत बना रहा है। जिससे यह पूरा नजारा किसी एनिमेटेड फिल्म जैसा लग रहा है। इस नजारे को एक दूसरे प्लेन के कॉकपिट में बैठे पायलट ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा बहुत ही खास है, क्योंकि ऐसा नजारा हर किसी को देखने का मौका नहीं मिलता। ऊपर से दिखने वाले ये ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और उन पर पड़ती सूरज की रोशनी लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

वीडियो देख फटी रह गई लोगों की आंखें

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो (Video) की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे प्रकृति का जादू बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि ऐसा नजारा जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए। खासकर हवाई जहाज के शौकीनों के लिए यह वीडियो किसी सपने जैसा है। वीडियो को अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब साढ़े 8 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article