वायरल न्यूज़

Video: जहां सिस्टम फेल, वहां इस अकेले युवक ने कर दिखाया कमाल, नदी किनारे सफाई कर बदल दी तस्वीर

एक युवक मोहम्मद ने अकेले नदी किनारे की सफाई की। स्वच्छता की मिसाल पेश करता यह वायरल वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

शख्स ने नदी किनारे की सफाई की (X/@IndianGems_)

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नदी किनारे सफाई करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि वह युवक नदी किनारे अकेले ही सफाई कर रहा है। सफाई के लिए ना तो उसने नगर निगम और प्रशासन का इंतजार किया, न कोई मशीन के आने का और न ही किसी टीम का। सिर्फ अपनी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ नदी के किनारे फैली गंदगी को खुद अपने हाथों से पूरी तरह साफ कर दिया।

एक अकेले युवक ने साफ किया नदी किनारे फैली गंदगी

वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @IndianGems_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो गुजरात का है। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम मोहम्मद है। जो अपने हाथों से प्लास्टिक, कचरा और गंदगी को उठाकर नदी के किनारे फैली गंदगी को साफ कर रहा है। हालांकि यह काम आसान नहीं है, लेकिन फिर भी मोहम्मद ने बिना किसी शिकायत के इसे कर दिखाया। मोहम्मद की यह मेहनत लोगों को बहुत पसंद आ रही है और इस काम के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

वीडियो लोगों को सोचने पर कर रहा मजबूर

वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कई लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा कि, "जब एक आम इंसान इतना बड़ा काम कर सकता है, तो फिर नगर निगम और प्रशासन क्यों पीछे रह जाते हैं?" वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना था कि क्या सफाई सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी है या हम सबकी भी है? एक अन्य यूजर ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, "अगर हम अपने आसपास की सफाई खुद से शुरू करें, तो बड़ा बदलाव आ सकता है। सफाई के लिए हमेशा किसी और का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article