वायरल न्यूज़

सिनेमा हॉल में मजे से फिल्म देख रहे थे लोग, तभी धड़ाम से गिर पड़ी छत, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 25, 2024, 12:15 PM IST

Today Viral Video: रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे कि लोग आराम से फिल्म देख रहे थे कि तभी छत से पानी गिरने लगा। फिर कुछ ही देर में पूरी छत फिल्म देख रहे लोगों के ऊपर गिर गई।

Image

अचानक गिर पड़ी सिनेमा हॉल की छत। (Photo/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजे से फिल्म देख रहे थे लोग
  • तभी ऊपर आकर गिरी छत
  • रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

Today Viral Video: माना जाता है कि फिल्म देखने का असली मजा सिनेमा हॉल में आता है। बड़ी सी स्क्रीन के साथ गजब के साउंड सिस्टम के साथ फिल्म देखने का आनंद ही अलग होता है। मगर क्या हो जब ऐसे ही किसी सिनेमा हॉल की छत ही गिर जाए, जब आप मजे से फिल्म देख रहे हो। यकीन करना मुश्किल होगा, मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखेंगे कि लोग मजे से फिल्म देख रहे थे कि तभी पूरी की छत ही लोगों के ऊपर जा गिरी। रोंगटे खड़े करने वाले नजारे को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाद में क्या हुआ होगा।

लोगों के ऊपर गिरी सिनेमा हॉल की छत

सोशल मीडिया में दावा गया कि वायरल वीडियो फिलीपींस के किसी सिनेमा हॉल का है। इसमें देखेंगे कि सिनेमा हॉल खचाखच भरा हुआ है कि तभी छत से पानी टपकने लगा है। धीरे-धीरे पानी की धारा बहने लगी और इसके नीचे बैठे लोग अपनी जगह से उठ गए। मगर कुछ देर में फिर ऐसा कुछ हुआ कि सिनेमा हॉल में चीख-पुकार मच गई। अचानक पूरी छत ही भरभरा पर नीचे गई। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि बाद अन्य लोग दबे हुए लोगों की मदद के लिए पहुंचे और सभी को एक-एक कर बाहर निकाला।

एक्स पर देखिए वीडियो

एक्स पर @ParanormaIVideo नाम के हैंडल से शेयर किए वीडियो में दावा किया गया है कि हादसे में काफी लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया है। वहीं लोगों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में सिनेमा हॉल में लाइटें नहीं जली, जिससे उन्हें और भी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि वीडियो किस समय का इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article