वायरल न्यूज़

Video: प्रेमिका संग दिल्ली की सड़कों पर स्टंट कर रहा था स्पाइडर मैन, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

Spiderman of Najafgarh Video: पुलिस ने बाइक बिना मिरर, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने और खतरनाक ड्राइविंग के अलावा नंबर प्लेट हटाकर बाइक चलाने के लिए दोनों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों पर 21 हजार रुपये का चालान भी काटा है।

Image

स्पाइडरमैन का कटा चालान (ट्विटर)

Spiderman of Najafgarh Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में इन दिनों लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह नियमों की धज्जियां उड़ा देते हैं। इसी क्रम में दिल्ली की सड़कों पर स्पाइडरमैन बने एक शख्स और उसकी गर्लफ्रेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पाइडरमैन बना शख्स स्पाइडरवुमेन बनी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर स्टंट कर रहा है। इस दौरान उसने और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों ने न कोई हेलमेट पहना है और न ही किसी नियम-कानून को मानते दिख रहे हैं।

वीडियो सामने आने के पुलिस ने लगा दी लंका

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों की हेकड़ी निकाल दी है। पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे स्पाइडरमैन और स्पाइडरवुमेन की पहचान की और दोनों के खिलाफ अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बाइक बिना मिरर, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने और खतरनाक ड्राइविंग के अलावा नंबर प्लेट हटाकर बाइक चलाने के लिए दोनों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों पर 21 हजार रुपये का चालान भी काटा है। देखें वीडियो-

पुलिस ने जांच में पाया कि स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर घूमने वाले शख्स का नाम आदित्य है। वह 20 साल का है और नजफगढ़ के मकसूदाबाद कॉलोनी में रहता है। इसके साथ ही बाइक पर उसके पीछे बैठने वाली स्पाइडर वुमन का नाम अंजलि है, 19 वर्षीय अंजलि नजफगढ़ के गोपाल नगर में रहती है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं और आए दिन ऐसे ही वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article