वायरल न्यूज़

Video: शेर के पिंजरे में हाथ डालकर फोटो खींच रहा था शख्स, जान लेने की बजाय जंगल के राजा ने बचाई जिंदगी

Viral Video: युवक शेर के पिंजरे में हाथ डालकर जंगल के राजा की तस्वीर लेने लगता है। इसके बाद पिंजरे में बंद शेर जो करता है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Image

शेर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी तस्वीर
  • किसी चिड़ियाघर में घूमने गया था शख्स
  • पिंजरे में हाथ डालकर खींच रहा था तस्वीर

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो देखने को मिलता है। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के होश उड़ा देते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी चिड़ियाघर का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी चिड़ियाघर पहुंचता है। वहां उसका सामना जंगल के राजा शेर से होता है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज देखने को तब मिलती है, जब युवक शेर के पिंजरे में हाथ डालकर जंगल के राजा की तस्वीर लेने लगता है। इस दौरान युवक ने यह भी नहीं सोचा कि शेर उसका हाथ खा सकता है। वह बस फोटो लेने में मगन होता है। इसके बाद पिंजरे में बंद शेर जो करता है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि जंगल का राजा और सबसे खूंखार शिकारी कुछ ऐसा काम करेगा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर सबसे पहले युवक के हाथ के पास पहुंचता है। इसके बाद अपने एक पैर से युवक का हाथ बाहर करने की कोशिश करता है। शायद शेर युवक को यह बताने की कोशिश कर रहा है कि शेर के पिंजरे में हाथ डालना खतरे से खाली नहीं है। इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो को entrepreneurzhustle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- दोस्त अपने हाथ अंदर मत डालो।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article