हम जिस शेर की प्रेम कहानी आपको बताने जा रहे हैं, वह गुजरात का रहने वाला था। एक प्रेमी शेर ने अपनी प्रेमिका की तड़प में कुछ ऐसा काम किया, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपके मुंह से निकल पड़ेगा कि ऐसा तो कोई इंसान भी अपनी प्रेमिका के लिए नहीं करेगा।
दरअसल, यह शेर अपनी प्रेमिका शेरनी से मिलने के लिए रातभर में 60 किलोमीटर का सफर करता था। यह शेर गुजरात के राजुला से सावरकुंडा जाता था और अपनी प्रेमिका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करके वापस लौट आता था।
आपने किसी फिल्म में देखा होगा कि हीरो अपनी हिरोइन से मिलने के लिए अपने दोस्तों की गैंग लेकर जाता है। इसी तरह यह शेर अपनी प्रेमिका शेरनी से मिलने के लिए अपने तीन शेर दोस्तों की गैंग लेकर जाता था।
शेर को अपनी प्रेमिका से मिलने की तड़प हर 15 दिन में उठती थी। इसके बाद उसके कदम रुकते नहीं थे और वह अपने दोस्तों को साथ लेकर शेरनी से मिलने पहुंच जाता था।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि शेर के बाकी तीन दोस्त उसके और उसकी प्रेमिका के बीच कबाब में हड्डी नहीं बनते थे। जब शेर और शेरनी का मिलन होता था तो वो तीनों दूर खड़े होकर निगरानी करते थे।