Viral Video: अक्सर हम जब बाजार से सब्जी या फल खरीदने जाते हैं तो हमें यह अंदेशा होता है कि जितनी मात्रा में हमने सब्जी या फल लिया है, यह उससे कम है। हमें लगता है कि सब्जी या फल बेचने वाले ने तौल में कोई गड़बड़ की है। हालांकि, दुकानदार तौलता हमारे सामने ही है, तो हम कुछ बोल नहीं पाते हैं। आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका माथा खराब हो जाएगा। इस वीडियो में एक सब्जी वाला तराजू में झोल करके अपने ग्राहक को उल्लू बनाता नजर आ रहा है।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपको होश
वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। यह एक तरह का स्कैम है, जैसा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक सब्जी वाल खुद ही बता रहा है कि कैसे वह ग्राहकों के साथ झोल करते हैं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब्जी वाला टोकरी में रखा चीकू बेच रहा है। आप देख पाएंगे कि वह जब चीकू तौल रहा होता है तो तराजू का चेन ऊपर की ओर फंसा देता है। देखें वीडियो-
चेन ऊपर की तरफ फंसाने से तराजू नीचे आ जाता है। यहीं दुकानदार झोल करता है, क्योंकि ऐसा करने से कम वजन होने के बाद भी वह अधिक लगता है। वहीं जब तराजू की चेन नीचे की जाती है तो उसमें चीकू कम हो जाता है। ऐसे में जाहिर है कि दुकानदार बड़ी आसानी से लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। वीडियो @imranmalik077 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
