Viral Video: बरसात के दिनों में आपको अक्सर सांप देखने को मिल जाते हैं। कई बार यह रेंगते-रेंगते इंसानी बस्ती में पहुंच जाते हैं और घरों में जाकर छिप जाते हैं। कई बार सांप ऐसे जगह जाकर छिप जाते हैं, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। आपने देखा होगा कि सांप को देखकर कुत्ते भौंकने लगते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी गली में एक सांप घुस आया था।
कुत्तों के बीच घिर गया था सांप
सांप को गली में देखकर वहां कुत्तों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इसके बाद कुत्ते सांप के पीछे पड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि कुत्ते सांप को देखकर उस पर भौंकने लगते हैं और उसे परेशान करने लगते हैं। वहीं जब सांप खुद को आधा दर्जन से ज्यादा कुत्ते के बीच फंसा पता है तो वह भी अग्रेसिव हो जाता है। इसके बाद सांप भी उन कुत्तों को जवाब देने की कोशिश करता है। देखा जा सकता है कि सांप भी अपना फन उठाकर कुत्तों पर हमला करता है। देखा जा सकता है कि इस लड़ाई में सांप कुत्तों को जोरदार कंपटीशन देता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि सांप कुत्तों का डटकर जवाब देते हुए फन फैलाए उनकी ओर झपटता है। इसके बाद कुत्ते अपनी जान बचाकर पीछे की ओर भागते हैं। हालांकि, कुत्ते फिर से सांप पर हमला करते हैं। सांप और कुत्तों के बीच का युद्ध 25 सेकंड के वीडियो में नजर आता है। लोग इस वीडियो को देखकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस शॉकिंग वायरल वीडियो को @fishing_world_008 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है,- सांप और कुत्ते की लड़ाई।
