वायरल न्यूज़

Video: पेड़ पर चढ़ा बाघ, रणथंभौर का यह अद्भुत नजारा हुआ वायरल

बाघ जमीन पर ताकत, रफ्तार और चुपचाप हमला करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी बाघ को पेड़ पर चढ़ा देखते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने शेयर किया है।

Image

पेड़ पर चढ़ा बाघ (Instagram/@mirzaa.faizan)

कई बार सोशल मीडिया पर जंगल की दुनिया के ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। हाल में इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो फिर वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी यह बात मान लेंगे कि प्रकृति कितनी चमत्कारिक है। इस वीडियो में एक बाघ को पेड़ पर चढ़ा देखा जा सकता है। जो कि हैरान कर देने वाला नजारा है।

पेड़ पर नहीं चढ़ते बाघ

आमतौर पर बाघ पेड़ पर नहीं चढ़ते। पेड़ पर चढ़ने में तेंदुआ माहिर होता है। तेंदुआ अक्सर अपने शिकार को पेड़ पर ले जाकर उन्हें मजे से खाता है। बाघ जमीन पर ही शिकार करता है और जमीन पर ही अधिकतर समय रहता है। पेड़ पर बाघ का चढ़ना किसी दुर्लभ नजारे से कम नहीं है। ऐसे में इस वीडियो ने लोगों को हैरान करके रख दिया।

कहां का है यह दुर्लभ नजारा

यह वीडियो रणथंभौर नेशनल पार्क का बताया जा रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर फैज उल इस्लाम ने शेयर किया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक बाघ पेड़ पर चढ़ा हुआ है और वह अपने नीचे के इलाके पर नजर रखे हुए है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फोटोग्राफर ने लिखा कि यह बाघ का एक बेहद ही दुर्लभ नजारा है, क्योंकि आमतौर पर बाघ पेड़ों पर चढ़ने के आदी नहीं होते। फैज उल इस्लाम ने आगे बताया कि बाघ का शरीर भारी होता है, उसके पंजे बड़े और नुकीले होते हैं, और उसका वजन भी काफी ज्यादा होता है। इसी वजह से बाघ के लिए पेड़ पर चढ़ना आसान नहीं होता।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article