वायरल न्यूज़

बॉयफ्रेंड करता है रेस्टोरेंट में काम, गर्लफ्रेंड पहुंच गई सरप्राइज देने, Video देख लोगों ने बताया True Love

ये सच ही है, प्यार दिखाने से नहीं, निभाने से साबित होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो इस बात को बिल्कुल सही साबित करता है। वीडियो देख लोगों का कहना है कि सच्चा प्यार न तो पैसों का गुलाम होता है और न ही बड़े-बड़े इंतजामों का। कभी-कभी एक छोटी सी मुलाकात भी किसी के पूरे दिन को खास बना सकती है।

Image

लड़की बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने पहुंची (Instagram/@chalte_phirte098)

सोशल मीडिया पर सच्चे प्यार की कहानी अक्सर देखने को मिल जाती है। एक बार फिर से ऐसी ही एक लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक वेटर बॉयफ्रेंड को उसकी गर्लफ्रेंड सरप्राइज देने के लिए उसके रेस्टोरेंट पहुंच गई और साथ में डिनर करने को कहा। यह पूरा वाकया एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने मोबाइल में कैप्चर किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने पहुंची लड़की

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए उसी रेस्टोरेंट में पहुंच जाती है, जहां वह वेटर के तौर पर काम करता है। लड़की न कोई महंगा गिफ्ट मांगती है, न ही कोई दिखावा। लड़की की बस यही चाहत होती है कि वह अपने प्यार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिता सके और उसके साथ डिनर कर सके। जैसे ही लड़के की नजर अचानक अपनी गर्लफ्रेंड पर पड़ती है, वह चौंक जाता है। इस सरप्राइज के बाद उसकी आंखों में खुशी और चेहरे पर झिझक साफ नजर आने लगती है।

दोस्तों ने माहौल बना दिया हल्का

यह देख रेस्टोरेंट में मौजूद वेटर के दोस्त उसे छेड़ने लगते हैं। कोई हंसते हुए कहता है, “भाभी आ गई,” तो कोई मुस्कुराकर माहौल को और हल्का बना देता है। इस बीच लड़का थोड़ा नर्वस दिखाई पड़ता है लेकिन उसकी खुशी छिपाए नहीं छिपती। ड्यूटी पर होने के कारण लड़के के लिए यह आसान नहीं होता कि वह किसी कस्टमर के साथ बैठकर प्यार भरी बातें कर ले या फिर अपनी पर्सनल लाइफ को काम पर ले आए।

रेस्टोरेंट मालिक से इजाजत लेता है वेटर

ऐसे में वह थोड़ी हिम्मत जुटाकर अपने रेस्टोरेंट के मालिक से बात करता है और उनसे पूछता है कि क्या वह कुछ देर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहीं बैठ सकता है। लड़के की सच्चाई और ईमानदारी देखकर मालिक भी इजाजत दे देते हैं। अनुमति मिलते ही लड़के के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान आ जाती है और इधर लड़की का चेहरा भी खिल उठता है। इसके बाद कपल साथ बैठकर डिनर करता है।

लोगों ने वीडियो पर जमकर बरसाया अपना प्यार

इस सादगी भरे प्यार को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chalte_phirte098 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों व्यूज और 23 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ऐसे वीडियो दिल को सुकून देते हैं और याद दिलाते हैं कि असली खुशी छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article