वायरल न्यूज़

एक फ्लैट में 3 लड़कियां, लेकिन सबका अपना-अपना सिलेंडर और चूल्हा, किचन का मजेदार Video हुआ वायरल

एक फ्लैट में रहने वाली तीन लड़कियों की अनोखी किचन का वीडियो वायरल है। तीन सिलेंडर, तीन चूल्हे और अलग-अलग बर्तन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Image

एक ही घर में और एक ही किचन में तीन-तीन चूल्हे और सिलेंडर (X/@SamSiff)

रूममेट्स के साथ रहने का मतलब आमतौर पर यही होता है कि घर की कई चीजें मिल-जुलकर इस्तेमाल की जाएं। एक ही किचन हो, सामान साझा हो और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की चीजें काम आ जाएं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इसके बिल्कुल उलट नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक ही फ्लैट में रहने वाली तीन लड़कियों ने अपनी रसोई का सामान पूरी तरह अलग-अलग रखा हुआ है। यानी एक घर में रहते हुए भी किसी की चीज दूसरी लड़की इस्तेमाल नहीं करती।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तीन सिलेंडर और तीन चूल्हे!

वीडियो (Video) में एक किचन का नजारा देखने को मिल रहा है, लेकिन जैसे ही कैमरा किचन में रखे सामान की तरफ जाता है, पूरा मामला मजेदार बन जाता है। किचन में तीन अलग-अलग गैस सिलेंडर और तीन चूल्हे नजर आते हैं। इतना ही नहीं, बर्तन भी अलग-अलग रखे गए हैं। प्लेट, चम्मच, स्पंज, साबुन और खाना बनाने से जुड़ा दूसरा सामान भी अलग-अलग बास्केट में रखा हुआ दिखाई देता है। यानी हर लड़की का अपना एक छोटा सा किचन सेटअप है। किसका सिलेंडर कौन इस्तेमाल करेगा, किसका बर्तन किसके काम आएगा और कौन किसकी चीज को हाथ लगाएगा, इसका हिसाब-किताब पहले से ही तय नजर आ रहा है।

कमेंट सेक्शन में हुई खूब मस्ती

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @SamSiff नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में लड़कों और लड़कियों के रूम शेयर करने के तरीके की तुलना भी की गई है। दावा है कि जहां लड़के कई चीजें आपस में शेयर कर लेते हैं, वहीं इन तीन लड़कियों ने हर चीज के लिए अपनी-अपनी सीमा तय कर रखी है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स में मजेदार बातें लिखनी शुरू कर दीं। किसी ने इस व्यवस्था को शादी के बाद की जिंदगी से जोड़ दिया, तो किसी ने मजाक में कहा कि अगली बार शायद हर सामान पर ताला भी लगा दिया जाएगा। कुछ लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा अलग-अलग रहने वाली व्यवस्था बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि अगर रूममेट्स को इससे सुविधा मिलती है तो इसमें गलत क्या है। वहीं, लड़कों से तुलना करते हुए भी कई मजेदार कमेंट किए गए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि लड़के अक्सर कपड़े, जूते और खाने तक की चीजें भी एक-दूसरे के साथ शेयर कर लेते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article