वायरल न्यूज़

VIDEO: विदेश जाने से पहले सता रहा था चोरी का डर, बचाने के लिए शख्स ने छत पर खड़ी कर दी स्कॉर्पियो

एक शख्स ने कार चोरी के डर से अपनी लाखों की स्कॉर्पियो गाड़ी को घर के बाहर नहीं बल्कि छत पर पार्क कर दी। वीडियो में एक SUV को क्रेन से छत पर चढ़ाते देखा जा सकता है।

Image

चोरी के डर से शख्स ने छत पर खड़ी कर दी स्कॉर्पियो (X/@vizhpuneet)

कार चोरी होने का डर हो तो लोग आमतौर पर अपनी गाड़ी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं, अलार्म लगाते हैं या फिर उसे सुरक्षित पार्किंग में खड़ा करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कार को सुरक्षित रखने का ऐसा तरीका दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक शख्स ने अपनी लाखों रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो को जमीन पर नहीं, बल्कि सीधे घर की छत पर पार्क कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चोरी का ऐसा डर

वायरल वीडियो (Viral Video) के साथ दावा किया जा रहा है कि यह मामला बिहार का है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का मालिक कमाने के लिए विदेश जाने वाला था। उसे चिंता थी कि उसके पीछे घर के बाहर खड़ी गाड़ी सुरक्षित रहेगी या नहीं। इसी डर के चलते उसने अपनी कार को घर की छत पर रखने का फैसला किया। इसके बाद स्कॉर्पियो को ऊपर पहुंचाने के लिए एक बड़ी क्रेन मंगाई गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन की मदद से पूरी एसयूवी को धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठाया जा रहा है। नीचे मौजूद लोग भी इस पूरे नजारे को हैरानी से देखते नजर आते हैं।

घर के बाहर नहीं, छत पर खड़ी कर दी SUV

सबसे दिलचस्प पल तब आता है, जब लाखों रुपये की भारी-भरकम स्कॉर्पियो हवा में लटकी दिखाई देती है। क्रेन उसे धीरे-धीरे मकान की छत की तरफ ले जाती है और फिर सावधानी से ऊपर उतार दिया जाता है। यानी जिस छत पर आमतौर पर लोग कपड़े सुखाते हैं या सामान रखते हैं, वहां अब एक पूरी SUV खड़ी दिखाई दे रही है।

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @vizhpuneet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे ‘गजब का जुगाड़’ बता रहे हैं तो कुछ लोग मजाक में पूछ रहे हैं कि जब कार को छत पर चढ़ा दिया गया है तो इसे वापस नीचे कैसे उतारा जाएगा। हालांकि,हइस वीडियो को लेकर कई बातों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। यह साफ नहीं है कि वीडियो वास्तव में बिहार का ही है या नहीं। साथ ही, यह भी साबित नहीं हुआ है कि गाड़ी के मालिक ने चोरी के डर से ही यह कदम उठाया था। वीडियो के साथ किए जा रहे दावों की पूरी सच्चाई स्पष्ट नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article