वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: कौन है यह आदमी जिसकी 16 बीवियां और 35 बच्चे, इसके पिता की भी थीं 125 पत्नियां

Ajab Gajab News: इस्वातीनी के राजा मस्वाती-3 अपनी शादियों के लेकर दुनियाभर में चर्चा में रहते हैं। वह अब तक 16 शादियां कर चुके हैं। मस्वाती-3 को साल 1986 में देश का राजा बनाया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास वर्तमान में 1 अरब डॉलर से ज्यादा की दौलत है।

Image

मस्वाती 3 (इंस्टाग्राम- Eswatini Government)

Ajab Gajab News: दुनिया के कुछ देशों में अभी भी राजशाही चलती है, जहां राजा ही पूरे देश का मुखिया होता है। कई राजा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में भी रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही राजा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी बेहद ही लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें कि यह इस्वातीनी के राजा हैं। इस्वातीनी को पूर्व में स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश के राजा की 16 बीवियां हैं। इसके साथ ही राजा के 35 से ज्यादा बच्चे भी हैं। जब यह राजा किसी दूसरे देश भी जाते हैं तो इनके पीछे सैकड़ों नौकर लगे रहते हैं।

Mswati 3

फोटो साभार- इंस्टाग्राम

मस्वाती-3 के आगे-पीछे रहते हैं सैकड़ों नौकर

इस्वातीनी के राजा मस्वाती-3 अपनी शादियों के लेकर दुनियाभर में चर्चा में रहते हैं। वह अब तक 16 शादियां कर चुके हैं। मस्वाती-3 को साल 1986 में देश का राजा बनाया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास वर्तमान में 1 अरब डॉलर से ज्यादा की दौलत है। मस्वाती-3 के पास कई आलीशान महल, निजी जेट, लग्जरी कारों का बेड़ा और निजी फ्लाइट भी हैं। जहां उनकी 16 रानियां हैं, वहीं उनके पिता की पत्नियों के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

2

फोटो साभार- इंस्टाग्राम

मस्वाती-3 के पिता ने की थी 125 शादियां

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मस्वाती-3 के पिता ने तकरीबन 125 शादियां की थीं। इस्वातीनी के राजा ने साल 2018 में अपने देश का नाम बदलकर 'द किंगडम ऑफ इस्वातिनी' किया था। इस देश में हर साल अगस्त-सितंबर के महीने में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन होता है। इस त्योहार में देशभर से 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां शामिल होती हैं। बताया जाता हैा कि यह लड़कियां राजा के सामने डांस करती हैं। इन लड़कियों में से हर साल राजा अपने लिए एक रानी चुनता है। बताया जाता है कि जब कुछ लड़कियों ने इस परंपरा का विरोध किया था, तो उन लड़कियों के परिवार को भारी जुर्माना देना पड़ा था। अब इस परंंपरा का विरोध शायद ही कोई करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article