वायरल न्यूज़

Viral Video: सूट-बूट पहन पार्टी में घुसा चोर, ज्वेलरी से भरा बैग चुराकर हो गया गायब, कैमरे में कैद हुआ नजारा

viral video: सोशल मीडिया पर चोरी का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोर ने अनोखे अंदाज में पार्टी में घुसकर ज्वेलरी की चोरी की है।

Image

अनोखे अंदाज में ज्वेलरी की चोरी

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी बोलती जरूर बंद हो जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक शातिर चोर ने जिस अंदाज में चोरी कि उसने सबको चौंका दिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आप सबने चोरी के कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि एक बैंक्वेट हॉल में सगाई का कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। तभी इस कार्यक्रम में सूटबूट में एक चोर भी पहुंच जाता है। बड़ी सफाई के साथ वो भीड़ में शामिल हो जाता है और ज्वेलरी से भरा बैग चुराकर रफ्फू चक्कर हो जाता है। लेकिन, यह पूरा मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया। देखें वीडियो...

अनोखे अंदाज में चोरी

तो आपने इस वीडियो में देखा किस तरह चोर चोरी की घटना को अंजाम देता है। बताया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के नोएडा की है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article