VIDEO: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। लकड़गंज पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में दानपेटी चोरी की घटना हुई है। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे (CCTV Video) में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी हैं और इसकी काफी आलोचना भी कर रहे हैं।
CCTV में घटना कैद
इधर, मंदिर प्रशासन की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय श्रद्धालुओं और इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग इस चोर पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
