मशीनों को बनाने से लेकर घर में खाना बनाने तक, आजकल सारे काम रोबोट कर ले रहे हैं। अब एक रोबोट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाकर दिखा दिया है। जी हां! आपने सही सुना, अब रोबोट्स भी नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। जैसे इस रोबोट ने पैदल चलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।
रोबोट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
दरअसल, यह ह्यूमनॉइड रोबोट 106.286 किलोमीटर पैदल चलकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुका है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस रोबोट का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सड़क पर बने फुटपाथ पर चलते हुए नजर आ रहा है।
लगातार 106.286 किमी चला पैदल
पहले रोबोट्स के लिए बैलेंस बनाकर खड़े रहना और लगातार पैदल चलते रहना काफी मुश्किल था, लेकिन इस रोबोट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर यह साबित कर दिया कि अब रोबोट्स के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। फिलहाल रोबोट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
वीडियो इंस्टाग्राम पर किया शेयर
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल हैंडल @guinnessworldrecords पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और करीब 5 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।
विज्ञान के इस चमत्कार को देख ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया
लोगों ने तकनीक के इस चमत्कार पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आने वाले समय में इस धरती पर इंसान कम और रोबोट ज्यादा होंगे।" दूसरे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा, "आखिर ये रोबोट पैदल चलकर जा कहां रहा था?"
