वायरल न्यूज़

एक से एक तेजस्वी लोग हैं यहां! महिला ने आवाज निकालकर कर कौवों को बुलाया, कुछ ही देर में कांव-कांव से गूंज उठा पूरा आसमान

सोशल मीडिया के इस दुनिया में लोगों के अजीबोगरीब कारनामों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसे ही एक अद्भुत कारनामे का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप देखेंगे कि एक महिला अपनी आवाज से आसमान में उड़ रहे कौवों के झुंड को अपने पास बुला लेती है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है।

Image

महिला की आवाज सुनकर एक जगह इकट्ठे हो गए कौवे (Instagram/@funny_vi6eos)

अपने देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक तेजस्वी लोग यहां रहते हैं। हाल में ऐसी ही एक तेजस्वी महिला का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी अजीबोगरीब आवाज से आसमान में उड़ते कौवों को अपने पास बुला लेती है। महिला की यह अद्भुत प्रतिभा जिसने भी देखी, वह हैरान रह गया।

महिला ने दिखाया अपना टैलेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स महिला के साथ छत पर खड़ा है और वह महिला से कहता है कि मैंने सुना है कि आप अपनी आवाज से कौवों को अपने पास बुला लेती हैं। इस पर महिला हां में अपना सिर हिलाती है। इसके बाद वह शख्स महिला से एक बार ऐसा करके दिखाने को कहता है। जिस पर महिला हामी भर देती है। शख्स इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा होता है। शख्स कैमरा ऊपर की ओर घुमाताहै, है, जहां किसी पक्षी का नामोनिशान तक नहीं है। वीडियो में एक शांत, खाली आसमान दिख रहा है। इसके बाद महिला आसमान में देखते हुए ठीक कौवों की तरह ही आवाज निकालने लगती है। उसकी आवाज कौवों की कांव-कांव से इतनी मिलती-जुलती है कि ऐसा लग रहा है जैसे मानो कोई कौआ ही बोल रहा हो।

आसमान में दिखा कौवों का झुंड

थोड़ी देर तक महिला के आवाज निकालने के बाद महिला के ठीक सिर के ऊपर आसमान में कौवे नजर आने लगते हैं। धीरे-धीरे कौवों की तादाद बढ़ती जाती है और अचानक से पूरे आसमान में सैकड़ों कौवे एक ही जगह पर इकट्ठे हो जाते हैं। थोड़ी ही देर में आसमान में इतने कौवे इकट्ठे हो जाते हैं कि पूरा आसमान कौवों के कांव-कांव से गूंजने लगता है।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @funny_vi6eos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने महिला के इस टैलेंट पर हैरानी जताई। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह तो गजब हो गया। बिल्कुल जादू जैसा लग रहा है! क्या कौवे सच में इंसानों की आवाज समझते हैं?" दूसरे ने लिखा, "प्रकृति का कमाल! महिला कौवों की भाषा बोल रही है।"

End of Article