वायरल न्यूज़

ये रहा नहले पर दहला! कार वाले ने ऑटो लोडर को मारी टक्कर, अगले ही पल टेम्पो ड्राइवर ने पलटकर लिया गजब का बदला

सोशल मीडिया पर सड़क हादसे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही एक ऑटो लोडर को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो लोडर वाले ने इसे अपने Ego पर ले लिया और उसने तुरंत अपना ऑटो मोड़ा और किसी बॉलीवुड एक्शन मूवी के स्टाइल में अपना बदला ले लिया।

Image

कार ने ऑटो लोडर को मारी जोरदार टक्कर (X/@Ansari5k)

सड़क हादसों के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल जाते हैं। हाल में हादसे से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऑटो लोडर को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मार देती है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद तो शुरू होता है असली ट्विस्ट और ड्रामा। दरअसल, कार के टक्कर मारने के बाद वह ऑटो लोडर वाला चुप नहीं बैठता और वह तुरंत ही अपना बदला लेने का फैसला करता है जिसके बाद वह बदला भी किसी एक्शन मूवी के स्टाइल में लेता है।

कार vs ऑटो

इस पूरे हादसे का वीडियो सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाता है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक ऑटो लोडर फर्राटे भरते हुए कहीं जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो लोडर पलटते-पलटते बची और कार बंद होकर वहीं खड़ी हो गई।

कार और ऑटो की ये जंग किसी एक्शन मूवी से कम नहीं

कार के टक्कर मारने के बाद ऑटो लोडर के ड्राइवर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने तुरंत ही अपना बदला लेने का फैसला कर लिया। ऐसे में उसने तुरंत ही अपने ऑटो को मोड़ा और फुल स्पीड में पीछे से कार को उससे भी जोरदार टक्कर मारी। ऑटो ड्राइवर ने उस कार वाले को ना सिर्फ टक्कर मारी बल्कि उसे घसीटते हुए कुछ दूर तक ले भी गया।

भाई ने क्या बदला लिया!

एक्शन मूवी स्टाइल कार vs ऑटो के इस जंग को सोशल साइट एक्स पर @Ansari5k नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये रहा नहले पर दहला।" दूसरे ने लिखा, "क्या बदला लिया है भाई ने।" तीसरे ने लिखा, "ऑटो भाई ने तो GTA गेम खेल लिया!"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article