वायरल न्यूज़

चुपचाप सांड जा रहा था अपने रास्ते, दादाजी ने पत्थर मार कर दी बड़ी गलती, आगे जो हुआ इस वीडियो में देखें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग दादाजी की बहादुरी उन्हें ही भारी पड़ गई।

Image

सांड को पत्थर मारना दादाजी को पड़ा भारी (X/@ImShekhawat07)

आपने 'आ बैल मुझे मार' वाली कहावत तो सुनी ही होगी। यह कहावत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के लिए बहुत ही सटीक है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड चुपचाप, बिना किसी को परेशान किए एक गली से गुजर रहा था। उसका मूड बिल्कुल शांत था और वह अपने रास्ते जा रहा था। तभी अपने घर से बाहर निकलकर एक बुजुर्ग ने सोचा कि, 'अरे, ये सांड मेरी गली में कैसे? अभी भगाता हूं इसे।' बस इसी सोच के साथ बुजुर्ग ने एक पत्थर उठाया और सांड को दे मारा। जैसे ही वह पत्थर सांड को लगता है, ऐसा लगता है जैसे किसी ने आग में घी डाल दिया हो। सांड की आंखें तुरंत लाल हो जाती हैं और वह गुस्से से आग बबूला हो जाता है। फिर दादाजी जी के साथ जो होता है, वह किसी से देखा नहीं जाता।

दादा जी के पीछे पड़ा सांड

सांड को पत्थर लगते ही सांड अपना बदला लेने के लिए दादाजी जी के पीछे पड़ जाता है और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लेता है। फिर जो दादाजी जी अपनी गली में सांड को अपनी दादागिरी दिखा रहे थे, वे अब अपनी जान बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ दौड़ लगाते दिखते हैं। आगे-आगे दादाजी जी गली से निकलकर सड़क पर भाग रहे होते हैं और उनके पीछे-पीछे सांड भाग रहा होता है। दादाजी जी की चीख सुनकर आस-पास के लोग उन्हें बचाने के लिए सांड के पीछे दौड़ते हैं। बस वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। यह पूरा वाकया गली में लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देख लोगों ने खूब उड़ाई खिल्ली

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ImShekhawat07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों ने दादाजी जी की करनी को गलत बताया और जैसी करनी, वैसी भरनी का उदाहरण दिया। वहीं कुछ लोगों ने इसे बेवजह किसी शांत जानवर को छेड़ने का सही अंजाम बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article