आज के दौर में जहां छोटे-छोटे बच्चे भी स्मार्टफोन की स्क्रीन पर उंगलियां फिराते नजर आते हैं, वहां एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जो हमें याद दिलाता है कि असली बचपन तो बिना मोबाइल की उस बेफिक्र दुनिया में ही बसता है। यह वायरल वीडियो एक नन्हे-मुन्ने नटखट बच्चे की शरारतों से भरा है। जिसे देखने के बाद लोग उस बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हो गए।
वीडियो में बच्चे की हरकत ने जीत लिया सबका दिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा दिखता है, जो सीढ़ियों के बीच बने स्लाइड पर उल्टा लेटकर फिसल रहा है। न कोई डर, न कोई टेंशन, बस मस्ती और सिर्फ मस्ती। वह स्लाइडर से बार-बार सरकता है और फिर ऊपर चढ़ जाता है। इस बच्चे के जीवन में ना कोई स्क्रीन, ना कोई फालतू का ड्रामा, बस उसकी अपनी ही दुनिया है। जहां उसकी हर छोटी हरकत में अनंत खुशियां छुपी हुई हैं।
लोगों को याद आया अपना बचपन
फिलहाल बच्चे का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हमें यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @sauravyadav1133 नाम के यूजर के अकाउंट पर देखने को मिला। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यही तो असली बचपन है, जहां न दाग-धब्बों की चिंता, न मम्मी की डांट का डर।" दूसरे ने लिखा, "आज के बच्चे फोन पर लोटते हैं, जबकि हम जमीन पर लोटते थे। ये वीडियो देखकर रोना आ गया।" तीसरे ने लिखा, "बिना मोबाइल के दुनिया कितनी खूबसूरत होती है, ये बच्चा सबको याद दिला रहा है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
