वायरल न्यूज़

Viral Video: टीचर ने बच्चे से पूछा स्कूल की पैंट क्यों नहीं पहनी, मासूम का जवाब सुन- सबकी आंखों में आ गए आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे ने टीचर के सवालों का जो जवाब दिया, उसे सुनकर यूजर्स काफी भावुक हो गए।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @shubham_sherwal)

Viral Video: सोशल मीडिया अगर आप भी रोजाना चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होंगे, जिन्हें देखकर आप चौंक जाते होंगे। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं और लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। क्योंकि, बच्चे जिस तरह सवाल का जवाब दिया उसे सुनकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

कई बार हमारे सामने ऐसा वीडियो आता है, जो सीधे दिल में घर कर जाता है और लोग काफी इमोशनल हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम के अंदर कई बच्चे हैं। क्लास में ही टीचर एक बच्चे को बुलाता है और उससे पूछता है कि तुमने स्कूल की पैंट क्यों नहीं पहनी है? बच्चा कहता है कि जब दादा जी की पेंशन आएगी तब लूंगा। बताया जा रहा है कि इस बच्चे का नाम राज है। इतना ही नहीं टीचर उसके माता-पिता के बारे में भी पूछते हैं, जिस पर बच्चा कहता है कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं है। मम्मी-पापा के बारे में बताते हुए राज की आंखें भर आती हैं और चेहरा काफी उदास हो जाता है। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हद से ज्यादा भावुक हो जाएंगे। देखें वीडियो...

मासूमियत ने जीता दिल

वीडियो देखकर जरूर आंखें नम हो गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shubham_sherwal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग बच्चे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोग उसकी मदद करने की भी बात कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article