वायरल न्यूज़

वाह ताऊ! खेत के बीचोंबीच पानी में किया गजब का स्टंट, जिसने भी देखा उसकी फटी रह गई आंखें

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों ताऊ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ताऊ ने धोती पहनी हुई है और वह खेतों के बीचोंबीच पानी में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले तो लगता है कि वह खेत में जा रहे हैं पर बाद में जब वो एक के बाद एक कई स्टंट करते हैं तो हर कोई हैरान रह जाता है।

Image

खेत के बीचोंबीच पानी में किया गजब का स्टंट(Instagram/@VivekPahalwan)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स अजब-गजब कमेंट्स करते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक ताऊ जिन्होंने धोती पहनी हुई है और वह खेतों के बीचोंबीच पानी में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वह ऐसा करतब करते हैं कि जिसे देखने के बाद सबकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। शुरुआत में लगता है कि ताऊ खेत में जा रहे हैं।

66 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

पर जब वह पानी में एक के बाद एक कई स्टंट करते हैं तो हर कोई यह देखकर हैरान रह जाता है। ताऊ स्टंट के साथ योग भी करते हैं। दंड बैठक भी लगाते हैं। इस वीडियो को @VivekPahalwan नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में फनी इमोजी के साथ लिखा है: 'बाबा का आतंक बढ़ता हुआ'। इस वीडियो को अब तक 66 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर लाखों लोगों ने लाइक किया है तो हजारों ने कमेंट्स किए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ये कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद जमकर कमेंट्स किए हैं। किसी ने ताऊ की हिम्मत और उम्र की तारीफ की है तो कोई उनकी आयु को लेकर कमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले यूजर ने लिखा: "आप के हिम्मत को प्रणाम करते हैं बाबूजी।" दूसरे ने लिखा: जिंदगी जीना है तो हेल्थ पर ध्यान देना ही पड़ेगा।" तीसरे ने लिखा: "दादा जी, सिपाही का ट्रैनिंग करते हुए।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article