वायरल न्यूज़

Viral Video: संयोग या कुछ और? नंदी महाराज की तरह मंदिर के सामने महादेव के इंतजार में बैठी गाय

गोवा के सप्तकोटेश्वर मंदिर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गाय नंदी महाराज की तरह मंदिर की चौखट पर बैठी हुई है।

Image

नंदी महाराज की तरह मंदिर की चौखट पर बैठी गाय (Instagram/@reelsbyniks)

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते हैं, जो संयोग और आस्था के बीच की दीवार को मिटा देते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि नंदी महाराज की तरह एक गाय शिव मंदिर के सामने बिल्कुल शांति से बैठी हुई है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह महादेव के इंतजार में हो। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान होने के साथ-साथ भावुक भी हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

मंदिर की चौखट पर बैठी गाय

वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) सप्तकोटेश्वर मंदिर (Saptakoteshwar Temple) का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय ठीक उसी दिशा में बैठी है, जिस तरह हर शिव मंदिर में उनके सवारी नंदी महाराज (Nandi Maharaj) भगवान शिव (God Shiva) की ओर अपना मुंह करके बैठते हैं। यहीं इस वायरल वीडियो की सबसे खास बात है। जिसकी वजह से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गाय का यह अंदाज बिल्कुल नंदी महाराज की तरह ही लग रहा है। बिल्कुल शांत, स्थिर और गहरी भक्ति में डूबी हुई।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सप्तकोटेश्वर मंदिर (Saptakoteshwar Temple) में इस नजारे को देखकर वहां मौजूद कुछ श्रद्धालु कुछ पल के लिए रुक गए और उस गाय को भी अपने आस्था का हिस्सा मान लिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर @reelsbyniks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो (Video) पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने इसे एक खास और दिल छू लेने वाला पल बताया तो वहीं कई लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर देखा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article