Stunt Ka Viral Video: आजकल लोगो में फेमस होने का जुनून सवार है। इसके लिए कुछ लोग तो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग तो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स का स्टंट वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपको हंसी भी आएगी और परिणाम देखकर रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, शख्स आग से स्ंटट (Stunt Video) कर रहा था। लेकिन, स्ंटट करने के चक्कर में उसकी ऐसी हालत हुई, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए।
कुछ लोग बाइक से स्टंट करते हैं, तो कुछ साइकिल से, तो कुछ लोग कार से भी स्टंट करते हैं। वहीं, कुछ तो आग से भी खतरनाक स्टंट करते हैं। इस वायरल वीडियो (Shocking Video) में एक शख्स आग से स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं किस तरह शख्स लकड़ी में आग लगाकर उसे हवा में उछालता है और फिर उस लकड़ी के डंडे को पैजामा के अंदर गिराता है। शख्स को लगता है कि वो स्टंट करने में कामयाब हो गया। लेकिन, कुछ ही पल बाद उसके कपड़े में आग लग जाती है और फिर शख्स की हालत ऐसी होती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। खुद शख्स भी परेशान हो जाता है और दूसरा शख्स वहां पहुंचकर उसकी मदद करता है। फिर क्या होता है देखें वीडियो...
जानलेवा स्टंट
वीडियो (Trending Video) देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'vikashkushwaha9011' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस स्टंट को बेहद खतरनाक बता रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि आज कल फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।
