वायरल न्यूज़

Stunt Video: बीच सड़क पर स्टंट कर रही थीं लड़कियां, हुआ कुछ ऐसा, यूजर्स बोले - इसका तो मोये-मोये हो गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां स्टंटबाजी करती नजर आ रही हैं। ऐसे में एक लड़की स्टंट के चक्कर में गिर जाती है और उसकी कमर में चोट आ जाती है।

Image

स्टंट के दौरान घायल हो गई लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूल यूनिफॉर्म में कर रही थी स्टंट
  • स्टंट के दौरान गिरी लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया के नए दौर में हर कोई अपना नाम कमाना चाहता हैं। इसीलिए लोग कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे बात उनकी जान पर बन आती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें दो छात्राओं पर रील्स बनाने का ऐसा भूत चढ़ता हैं कि वह स्कूल यूनिर्फाम में ही बीच सड़क पर स्टंट करने लगती हैं। लेकिन उस लड़की को यह कहा पता होता हैं कि ऐसा करना उसके लिए भाड़ी पड़ जाएगा और उसकी कमर की हड्डी ही टूट जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लड़कियां स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक लड़की का सहारा लेती हुई दूसरी लड़की फ्लिप करने की कोशिश करती है। लेकिन किस्मत के आगे किसकी चलती है। लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, जिससे लड़की गिर जाती है और लड़की के साथ बुरा हादसा हो जाता है। वीडियो में लिखे गए कैप्शन के मुताबिक, लड़की के कमर की हड्डी टूट गई है। ऐसे में अगर आप भी इस तरीके से स्टंट करने की कोशिश करते हैं तो ना करें। ऐसा हादसा आपके साथ भी हो सकता है।

स्टंट के दौरान घायल हो गई लड़की

अगर आप भी अपने अंदर स्टंट करने का जुनून पाल रखे हैं तो इस वीडियो को देखने के बाद वो जरूर उतर जाएगा। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'shalugymnast' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लाखों बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि ओवरएक्टिंग का यही नतीजा होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अच्छा हुआ डिवाइडर से नहीं टकराई, नहीं तो जान भी जा सकती थी।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article