Hundred Of Girls In A Bus: भारत में कब-क्या देखने को मिल जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं है। यहां के लोग अतरंगी हैं और उनका काम उससे भी ज्यादा। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको ये सारी बातें सच होने लगेंगी। इस वीडियो में एक बस दिखाई देगा, जिसके बाद कुछ नजारा सामने आएगा, जो आपका दिमाग घुमाकर रख देगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बस आकर रुकती है। फिर इसमें इतनी लड़कियां बैठती है, जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा। अमूमन बस में करीब 40-50 सीट होती है लेकिन इस बस में करीब 200 लड़कियां चढ़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में ये वीडियो देखने के बाद कई लोगों को पसीने आ जाएंगे। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये भारत में हर रोज का है।
चंद मिनटों में बस में चढ़ी सैकड़ों लड़कियां
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये कॉलेज बस है या पूरा कॉलेज समझ ही नहीं आ रहा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है संसार की आखिरी बस है। बता दें, इस वीडियो को 'berojgar_munde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुका है।
