वायरल न्यूज़

ग्रेजुएशन सेरेमनी के बाद कैप और गाउन में बर्गर बेचने पहुंच गया लड़का, इंटरनेट यूजर्स ने कॉलेज फंड में जुटाए 1.5 करोड़ रुपये

Viral News: माइकल बेकर के शांत व्यवहार और काम करने के तरीके ने मारिया मेंडोज़ा का ध्यान आकर्षित किया, जो उस समय आउटलेट में मौजूद थीं। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Image

बर्गर बनाता किशोर।

Viral News: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक हाई स्कूल के किशोर की चर्चा ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। ये लड़का ग्रेजुएशन सेरेमनी से डिप्लोमा प्राप्त करने के तुरंत बाद बर्गर किंग में काम करने चला गया था। 18 वर्षीय माइकेल बेकर अपने ग्रेजुएशन के कपड़े पहने हुए बर्गर बना रहा था, तभी उसकी कहानी किसी महिला के संज्ञान में आई, जिसने उसकी कॉलेज शिक्षा के लिए गुप्त रूप से एक कॉलेज फंड कलेक्‍शन की मुहिम शुरू की। "बर्गर किंग से कॉलेज के सपने तक" टाइटल से शुरू हुई मुहिम के तहत सोमवार (2 जून) सुबह तक लगभग 1.5 करोड़ रुपये ($176,000) तक धनराशि जुटाई गई।

इस ऑनलाइन कॉलेज फंड कलेक्‍शन का उद्देश्य केवल 51.3 लाख रुपए (60,000 डॉलर) जुटाना था, लेकिन काम और अध्ययन के प्रति बेकर के विनम्र रवैये से प्रेरित होकर, इसकी शुरुआत के कुछ ही दिनों में लक्ष्य को पार कर लिया गया। माइकल बेकर ने 11 अलाइव से कहा, 'मैं खुश हूं। मैं अपने माता-पिता और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मुझमें अच्छाई देखी और मुझ पर विश्वास किया तथा मुझे वह सारा पैसा दान किया।' माइकल ने 21 मई को मिल्स क्रीक हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कुछ घंटों बाद देर रात की भीड़ को देखते हुए उन्हें डेकुला में बर्गर किंग में देखा गया। वे अभी भी अपने स्नातक समारोह के स्टोल और पदक पहने हुए थे और फास्ट फूड जॉइंट पर ऑर्डर लेने के लिए प्लास्टिक के दस्ताने पहने हुए थे।

माइकल बेकर के शांत व्यवहार और काम करने के तरीके ने मारिया मेंडोज़ा का ध्यान आकर्षित किया, जो उस समय आउटलेट में मौजूद थीं। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जहां यह तुरंत वायरल हो गया। मेंडोजा द्वारा बनाए गए GoFundMe पेज के बायो में लिखा है, 'जबकि कई ग्रेजुएशन ने मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाते हुए रात बिताई, एक युवा ने चुपचाप दुनिया को दिखाया कि दृढ़ संकल्प क्या होता है। अपना डिप्लोमा प्राप्त करने के तुरंत बाद, अभी भी गर्व से अपना पदक पहने हुए, वह बर्गर किंग में अपनी शिफ्ट में पहुंच गया। उन्होंने यह काम ध्यान आकर्षित करने के लिए नहीं किया। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि उनकी कहानी वायरल हो गई है। लेकिन हजारों लोग उनके समर्पण, विनम्रता और कार्य नैतिकता से प्रभावित हुए।'

गौरतलब है कि, कुछ दिनों के बाद मेंडोज़ा बर्गर किंग में वापस लौटीं और श्री बेकर को उनके भविष्य के लिए जुटाए गए हज़ारों डॉलर दिखाए। किशोर उस दयालु अजनबी और इंटरनेट की उदारता को देखकर रो पड़ा और उसने दूसरे दिल को छू लेने वाले वीडियो में अपनी मां और मेंडोज़ा दोनों को गले लगाया।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article