वायरल न्यूज़

गरीब पिता ने सिलेंडर बेचकर पढ़ाया, फिर उसी सिलेंडर के साथ डिग्री लेने पहुंचा बेटा, भावुक कर देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 26, 2025, 01:56 PM IST

Today Viral Video: पिता की मेहनत की सराहना करने वाला बेटे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं जो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

सिलेंडर लेकर डिग्री लेने पहुंचा स्टूडेंट। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अनोखे नजारों से भरी पड़ी है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा नजारे देखने को मिलते हैं कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार आंखें नम हो जाती हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बेटे ने अपने पिता की मेहनत को अनोखे अंदाज दुनिया में के सामने रखा।

सिलेंडर लेकर डिग्री लेने पहुंचा बेटा

वायरल वीडियो उसी बेटे से जुड़ा है जिसके पिता ने सिलेंडर बेचकर उसकी पढ़ाई की खर्च उठाया। पिता ने बेटे को मंहगे कॉलेज में पढ़ाया मगर और उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दी। इधर बेटे ने भी पूरी शिद्दत से मेहनत की और हर मुश्किल परीक्षा पास की। अब जब बेटे को डिग्री मिलने का समय आया तब उसने अलग ही अंदाज में अपने पिता को याद किया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वायरल वीडियो में देखेंगे कि ऑडिटोरियम में डिग्री देने के लिए जैसे ही बेटे का नाम पुकारा गया, वो दौड़ा चला आया। मगर इस बीच उसके कंधे पर वैसा ही सिलेंडर था जिसकी वजह से आज वो इस मुकाम पर पहुंच पाया। इस दौरान बेटे की आंखों में खुशी के आंसू होते हैं और पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूज उठता है। मालूम हो कि फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी भावुक कर देगा। मालूम हो वीडियो एक्स पर Daily updated Tathya नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article