वायरल न्यूज़

अजब: शादी के बाद दूल्हे को लटकाया जाता है उल्टा, फिर जूते और डंडे से जमकर होती है पिटाई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 8, 2022, 09:29 PM IST

Strange Wedding Rituals: सबसे पहले दूल्हे के दोस्त उसे लकड़ी में बांधकर उल्टा लटका देते हैं। इसके बाद उसके तलवे पर जमकर डंडे बरसाते हैं। इसके अलावा उसे जूतों से भी पीटते हैं। यह बहुत ही हैरान करने वाली परंपरा है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे हैरान करने वाली परंपरा
  • दूल्हे को लटका दिया जाता है उल्टा
  • इसके बाद होती है जमकर पिटाई

Strange Wedding Rituals: भारत समेत दुनियाभर की शादियों में अलग-अलग तरह के रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं। कुछ रीति-रिवाज इतने विचित्र होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि साउथ कोरिया में शादी की एक ऐसी रस्म निभाई जाती है, जो भारत में निभाई जाए तो लड़ाई हो जाए। दरअसल, साउथ कोरिया में शादी के बाद दूल्हे को उल्टा लटका दिया जाता है और फिर उसकी जमकर डंडों से पिटाई होती है।

दूल्हे की जूते से होती है पिटाई

साउथ कोरिया का यह रिवाज बहुत ही ज्यादा विचित्र है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दूल्हे पर जूते भी बरसाए जाते हैं। दरअसल, साउथ कोरिया में मर्दानगी साबित करने के लिए दूल्हे पर उसके दोस्त और उसके रिश्तेदार ही डंडे बरसाते हैं। सबसे पहले शादी के दिन दूल्हे के दोस्त उसे लकड़ी में बांधकर उल्टा लटका देते हैं। इसके बाद उसके तलवे पर जमकर डंडे बरसाते हैं। इसके अलावा उसे जूतों से भी पीटते हैं।

हैरान करने वाली रस्म

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस रस्म को साउथ कोरिया में काफी खुशी से मनाया जाता है। इस अनोखी और विचित्र परंपरा को पालन करने के पीछे साउथ कोरिया के लिए एक बड़ी वजह मानते हैं। वहां के लोगों का सोचना है कि यदि इस परंपरा में लड़के पास हो जाते हैं, तो उनको शादी के बाद कोई परेशानी नहीं होगी। अगर वह पहले ही मार खा लेंगे तो उनकी पूरी जिंदगी मजबूत बनी रहेगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article