वायरल न्यूज़

रफ्तार का जुनून ले डूबा, रेस लगा रहा बाइक सवार पुल से नीचे जा गिरा, डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ यह भयानक हादसा

सोशल मीडिया पर एक बाइक एक्सीडेंट का वीडियो इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार ओवरटेक करने की जल्दबाजी में अपना संतुलन खो बैठता है और वह सड़क पर बने ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ता है।

Image

हादसे का वीडियो आया सामने (X/@BrutalsOnly)

सड़क पर चलते वक्त हमारी एक लापरवाही हमारे जान पर भारी पड़ सकती है इसलिए ही ये बात कही गई है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। अगर कोई दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो यह भी सच है कि उसकी जिंदगी अब पहले की तरह नहीं होती। ऐसा ही एक वाकया आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक बाइक सवार को तेज रफ्तार में बाइक चलाना इतना भारी पड़ा कि वह अपनी जिंदगी को खतरे में डाल बैठा।

हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

सोशल मीडिया पर दिल को दहला देने वाले इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार को तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग करने की कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार ओवरब्रिज पर दूसरे बाइक सवार के साथ रेस लगा रहा है। आगे निकलने की होड़ में वह एक कार को ओवरटेक करते हुए बिल्कुल तेज रफ्तार में आगे निकलता है, लेकिन अगले ही पल उसकी बाइक अनियंत्रित हो जाती है और वह बाइक सवार अपनी बाइक से उछलकर सीधे पुल के नीचे गिर पड़ता है। जबकि उसकी बाइक पुल पर ही फिसल कर गिर पड़ती है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह वायरल वीडियो बाइक सवार के पीछे चल रही एक कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @BrutalsOnly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 89 हजार लोगों ने देखा और 728 लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो पर तमाम लोगों की टिका-टिप्पणी भी सामने आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "तेज स्पीड में ओवरटेक करना मौत को दावत देना है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बाइक सवार ने हेलमेट और सेफ्टी गियर का पहना था तो शायद उसकी जान बच जाती अगर वह किसी अन्य वाहन के चपेट में ना आया होता।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और तेज रफ्तार ड्राइविंग और अनावश्यक ओवरटेकिंग को जानलेवा बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article