वायरल न्यूज़

Interesting Facts: सोफा और काउच में क्या अंतर है? नहीं जानते तो जान लें आज

sofa vs couch: सोफे और काउच को लोग एक ही समझ लेते हैं, मगर इन दोनों फर्नीचर में थोड़ा सा फर्क होता है। जो अधिकतर लोगों को मालूम नहीं होता। आइए आज हम आपको इन्हीं दोनों के बीच अंतर को बताते हैं।

Image

सोफा और काउच में अंतर (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

sofa vs couch: आज हम सबके घरों में सोफा देखने को मिल जाते हैं। मगर सोफे की तरह ही दिखने वाले काउच भी कई जगहों पर देखने को मिलते हैं। बैठने और लेटने के लिए इस्तेमाल होने वाले इन दोनों फर्नीचर को लोग एक ही समझ लेते हैं लेकिन भाई साहब, ये दो एक ही सेम चीज नहीं है। इन दोनों में थोड़ा सा फर्क होता है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं कि सोफा और काउच में क्या अंतर होता है।

क्या होता है सोफा?

फर्नीचर की दुनिया में सबसे रॉयल सोफा ही माना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर लोग आराम से बैठने या फिर लेटने के लिए करते हैं। सोफे पर एक बार में आराम से 2 से 4 लोग बैठ सकते हैं। आमतौर पर एक सोफे में पीछे टिकने के लिए एक बैक सपोर्ट दिया गया होता है। साथ ही दोनों पर हाथों को रखने के लिए आर्मरेस्ट बने होते हैं। सोफे के अंदर गद्दा लगाया गया होता है और इसकी कुशनिंग कुछ ऐसे की जाती है जिससे लोग आराम से बैठ पाएं और इस पर बैठते ही लोगों को सुकून मिले। आजकल ज्यादातर घरों, दफ्तरों और होटलों में सोफा सेट ही देखने को मिलता है। सोफे का डिजाइन भी थोड़ा फॉर्मल होता है क्योंकि इसका इस्तेमाल दफ्तरों में भी किया जाता है।

Sofa or Couch

सोफा और काउच में अंतर (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

क्या होता है काउच?

अब आइए समझ लेते हैं कि काउच क्या होता है और जो सोफा और काउच में जो छोटा सा अंतर होता है, वो क्या होता है? दरअसल काउच का भी इस्तेमाल बैठने और लेटने के लिए किया जाता है। मगर इसका डिजाइन सोफे से थोड़ा सा अलग होता है। जो इसे सोफे से अलग बनाता है। जहां सोफे में दोनों तरफ आर्मरेस्ट बना होता है, वहीं अधिकतर काउच में दूसरी तरफ का हिस्सा खुला रहता है। लोग इस पर आराम से लेट सकते हैं। काउच का डिजाइन थोड़ा आरामदायक और कैजुअल तरीके से किया जाता है क्योंकि जहां सोफे का इस्तेमाल ज्यादातर बैठने के लिए किया जात है तो वहीं, काउच का इस्तेमाल लेटने के लिए किया जाता है।

Sofa Vs Couch

सोफा और काउच (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - Gharpedia)

सोफा और काउच में मुख्य अंतर

सोफाकाउच
मुख्यत; बैठने के लिए बनाया जाता है।यह बैठने और आराम करने दोनों के लिए होता है।
इसमें दोनों तरफ आर्मरेस्ट होते हैं।इसमें कई बार एक ही तरफ आर्मरस्ट होता है।
इसका डिजाइन कुछ ज्यादा ही फॉर्मल होता है।इसका डिजाइन थोड़ा आरामदायक और कैजुअल होता है।
Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article