वायरल न्यूज़

फिल्टर की शक्तियों का इस्तेमाल देख दंग रह गए लोग, लड़की के इस Video ने लोगों को दिया 440 वोल्ट का झटका

सोशल मीडिया पर दिखने वाली चमक-दमक हमेशा हकीकत नहीं होती। फिल्टर और एडिटिंग से किसी का लुक काफी बदल सकता है। जिसका उदाहरण आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकता है।

Image

वीडियो बनाती महिला (X/@srkntnyldz)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ब्यूटी फिल्टर और ऑनलाइन दुनिया की सच्चाई सामने लाकर रख दी। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक महिला स्ट्रीमर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपने फॉलोअर्स के लिए वीडियो बना रही है। वीडियो में महिला का फिल्टर वाला और बिना फिल्टर वाला लुक एक साथ दिखाया गया है। जहां इन दोनों तस्वीरों में इतना बड़ा फर्क नजर आ रहा है कि इसे देख लोग हैरान रह गए।

फिल्टर और बिना फिल्टर वाले वीडियो में साफ-साफ दिखा फर्क

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ऊपर की तरफ महिला का फिल्टर वाला चेहरा दिखाई दे रहा है, जिसमें वह एकदम गोरी दिख रही है और उसकी स्कीन बिल्कुल साफ दिख रही है। इस फिल्टर के साथ वह महिला काफी आकर्षक दिख रही है। वहीं नीचे महिला का बिना फिल्टर वाला चेहरा दिखाई दे रहा है। जिसमें उसकी असली उम्र और असली चेहरा साफ नजर आ रहा है। बिना फिल्टर वाले में महिला ऐसी दिख रही कि कोई भी उसे ऑनलाइन देखना पसंद नहीं करेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

महिला फिल्टर का करती थी इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि महिला लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ब्यूटी फिल्टर का इस्तेमाल करती है। जिससे उसके फॉलोअर्स खूब बढ़ते जा रहे थे और एक तरह से वह अपने फॉलोअर्स को ठगने का काम कर रही थी। बता दें कि ऐसे फिल्टर लोगों के चेहरे को पूरी तरह बदल देते हैं। स्कीन को चमकदार बना देते हैं, झुर्रियां गायब कर देते हैं और चेहरे की बनावट तक बदल देते हैं। यही वजह है कि इस महिला की तरह कई लोग अपने फोटो और वीडियो को फिल्टर के साथ अपलोड करते हैं। महिला का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @srkntnyldz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो देख लोगों ने एक-दूसरे को चेताया

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने कहा कि फिल्टर का इस्तेमाल करना गलत नहीं है, लेकिन अगर कोई अपनी पहचान पूरी तरह बदलकर लोगों को गुमराह करे, तो यह ठीक नहीं माना जा सकता। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आजकल लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए लोगों को भी समझदारी से चीजों को देखना चाहिए। जबकि कई लोगों ने इसे डिजिटल दुनिया का रियलिटी चेक बताया। उनका कहना है कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाली हर चीज असली नहीं होती। कई बार फोटो और वीडियो एडिटिंग या फिल्टर की मदद से पूरी तरह बदल दिए जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article