वायरल न्यूज़

Civic Sense सीखना हो तो जापान वालों से सीखें, लोगों का ट्रेन में चढ़ने का तरीका देख आप भी करेंगे तारीफ

अगर लोग नियमों का पालन करें और दूसरों का सम्मान करें, तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी व्यवस्था बनाए रखना बिल्कुल संभव है। इसका जीता-जागता उदाहरण आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकता है।

Image

ट्रेन में चढ़ते जापान के लोग (X/@TansuYegen)

वायरल न्यूज (Viral News): जापान अपनी साफ-सफाई, समय की पाबंदी और अनुशासन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की ट्रेनों की समय पर चलने की चर्चा अक्सर होती रहती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सिर्फ ट्रेन नहीं, बल्कि वहां के लोगों के व्यवहार की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

क्या आपने कभी ऐसी ट्रेन बोर्डिंग देखी है?

वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TansuYegen ने शेयर किया है। वीडियो में एक व्यस्त रेलवे स्टेशन का नजारा देखा जा सकता है। लोग ट्रेन के दरवाजे के सामने लाइन लगाकर बिल्कुल शांत खड़े हैं। स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकती है, सबसे पहले ट्रेन से उतरने वाले यात्री आराम से बाहर निकलते हैं। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग बिल्कुल एक लाइन से बिना किसी शोर-शराबे और बिना किसी धक्का-मुक्की के एक-एक करके ट्रेन में चढ़ते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने की जापान के लोगों की तारीफ

सबसे खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म पर हर व्यक्ति पहले से बनी लाइनों और निशानों पर ही खड़ा रहता है। कोई जल्दबाजी नहीं करता और न ही किसी को धक्का देता है। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में जापान के लोगों में पाए जाने वाले अनुशासन की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर दुनिया के दूसरे देशों में भी लोग इसी तरह नियमों का पालन करें, तो रोजाना की यात्रा काफी आसान हो सकती है। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनके देश में तो ट्रेन आते ही सबसे पहले चढ़ने की होड़ लग जाती है, जबकि जापान में लोग पहले दूसरों को उतरने का पूरा मौका देते हैं। कई यूजर्स ने इसे "सिविक सेंस (Civic Sense) का सबसे अच्छा उदाहरण" बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article