वायरल न्यूज़

Viral Video: कमरे में निकला लंबा और खतरनाक सांप, लड़की ने ऐसे पकड़ा जैसे खिलौना; वीडियो देख दंग रह गए लोग

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बिना डरे सांप को पकड़ती हुई नजर आती है। छोटे से कमरे में निकले सांप को वह बड़ी फुर्ती से पकड़ लेती है और बिल्कुल भी घबराती नहीं। लड़की की हिम्मत और आत्मविश्वास देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

Image

Snake Viral Video: बिना डरे सांप को पकड़ने लगी लड़की, देखें वीडियो (X/@s___marwadi786)

Snake Rescue Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और थोड़ा डर भी महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़की बहुत ही बेखौफ अंदाज में सांप को पकड़ती हुई नजर आती है। आमतौर पर लोग सांप को देखते ही दूर हट जाते हैं, क्योंकि यह जीव बहुत खतरनाक हो सकता है। खासकर अगर सांप जहरीला हो तो लोग वहां से तुरंत दूर चले जाते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सांप पकड़ने का अनुभव होता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की भी शायद उन्हीं में से एक लगती है।

लड़की बहुत तेजी और समझदारी से सांप को है पकड़ती

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे से कमरे जैसी जगह पर एक सांप निकल आया है। वहां मौजूद लड़की उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। कुछ ही सेकंड (Viral Animal Video) में लड़की बहुत तेजी और समझदारी से सांप को पकड़ लेती है। जिस तरीके से वह सांप को संभालती है, उससे साफ लगता है कि उसे इस काम का अच्छा अनुभव है। आम तौर पर किसी सामान्य व्यक्ति के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल और जोखिम भरा होता है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तब होती है जब लड़की सांप को पकड़ने के बाद बिल्कुल भी घबराती नहीं है। वह बड़े आराम से उसे हाथ में पकड़े रहती है और उसके साथ खेलने जैसी हरकत भी करने लगती है। उसके चेहरे पर जरा सा भी डर दिखाई नहीं देता।

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल

यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं। कई लोग दूर खड़े होकर यह सब देखते रहते हैं। किसी को उम्मीद नहीं होती कि कोई इतनी आसानी से सांप को पकड़ सकता है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की की हिम्मत की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग इसे साहसिक काम बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे खतरनाक भी कह रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @s___marwadi786 नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article