Inspirational Viral Video: मुंबई से एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने माता-पिता को पहली बार अपना मॉडलिंग पोस्टर दिखाता है। बेटे की इस सफलता को देखकर माता-पिता की जो प्रतिक्रिया सामने आती है, उसने हजारों लोगों का दिल छू लिया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आदर्श नाम के एक युवक ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह अपने माता-पिता को एक कपड़ों की दुकान के अंदर लेकर जाता है। शुरू में माता-पिता को पता नहीं होता कि उनका बेटा उन्हें क्या दिखाने वाला है। वे सामान्य तरीके से दुकान के अंदर घूम रहे होते हैं।
पोस्टर में उनका बेटा मॉडलिंग करता हुआ आया नजर
कुछ ही देर बाद आदर्श अपने माता-पिता को ऊपर लगे एक बड़े पोस्टर की तरफ देखने के लिए कहते हैं। जब माता-पिता की नजर उस पोस्टर पर पड़ती है, तो वे हैरान रह जाते हैं। उस पोस्टर में उनका बेटा मॉडलिंग करता हुआ नजर आता है। यह पोस्टर एक कपड़ों के ब्रांड के स्पोर्ट्सवियर सेक्शन के लिए लगाया गया था। पोस्टर देखते ही माता-पिता के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई देने लगती है। मां कुछ पल तक पोस्टर को ध्यान से देखती रहती हैं और उनके चेहरे पर गर्व की मुस्कान नजर आती है। वहीं पिता भी मुस्कुराते हुए कभी पोस्टर को देखते हैं और कभी अपने बेटे की ओर। उस पल में उनके चेहरे पर बेटे की सफलता की खुशी साफ झलकती है।
वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स ने किए कई कमेंट्स
वीडियो में दिखाई देने वाला यह छोटा सा पल बहुत खास बन जाता है। बेटे के लिए भी यह एक यादगार पल था, क्योंकि उसने पहली बार अपने माता-पिता को अपनी इस उपलब्धि के बारे में इस तरह बताया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने इसे खूब पसंद किया। कई यूजर्स ने कमेंट करके कहा कि माता-पिता की खुशी से बड़ा कोई इनाम नहीं होता। कुछ लोगों ने इसे मेहनत और सपनों के सच होने की खूबसूरत कहानी बताया। यह वीडियो हमें यह भी याद दिलाता है कि जब बच्चे मेहनत से अपने सपने पूरे करते हैं, तो उससे सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को होती है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर adarshj_iji नाक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
