वायरल न्यूज़

VIDEO: ‘यहां सांप नहीं आएगा’ सोचकर खंभे पर चढ़ा मेंढक, मगर बेचारे की आखिरी उम्मीद भी टूटी

सांप से बचने के लिए मेंढक खंभे पर चढ़ गया, लेकिन शिकारी सांप भी पीछे-पीछे ऊपर पहुंच गया। वायरल वीडियो में देखें कैसे सांप ने मेंढक को दबोचा।

Image

सांप की फुर्ती के सामने पस्त हुआ मेंढक (Instagram/@mw10.01)

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई ऐसे वीडियो (Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी जानवर की अनोखी हरकत देखने को मिलती है तो कभी शिकारी और शिकार के बीच ऐसा मुकाबला देखने को मिलता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप और मेंढक के बीच जिंदगी बचाने की जबरदस्त कोशिश दिखाई देती है।

मेंढक की जान के पीछे पड़ा सांप

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक खुले और हरे-भरे इलाके में एक सांप मेंढक के पीछे पड़ा दिखाई देता है। मेंढक को जैसे ही खतरे का एहसास होता है, वह अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागने लगता है। वह इधर-उधर छलांग लगाता है, लेकिन सांप भी उसका पीछा नहीं छोड़ता। कुछ देर तक दोनों के बीच भागदौड़ चलती रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

खंभे पर चढ़कर मेंढक ने समझा बच गया

भागते-भागते मेंढक के सामने एक लोहे का खंभा आ जाता है। शायद उसे लगा कि जमीन पर सांप से बचना मुश्किल है, इसलिए वह खंभे पर चढ़कर खुद को बचा सकता है। मेंढक बिना समय गंवाए खंभे पर चढ़ना शुरू कर देता है। देखते ही देखते मेंढक खंभे पर काफी ऊपर पहुंच जाता है। उस समय ऐसा लगता है कि अब शायद सांप उसका पीछा नहीं कर पाएगा लेकिन मेंढक की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकती। सांप भी खंभे के पास पहुंच जाता है और अपने शरीर को उसके चारों ओर लपेट लेता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ना शुरू करता है। खंभा सीधा और चिकना दिखाई दे रहा है, लेकिन सांप अपनी पकड़ बनाए रखते हुए लगातार ऊपर चढ़ते जाता है।

सांप ने ऊपर पहुंचकर कर दिया खेल खत्म

कुछ ही देर में सांप उस जगह तक पहुंच जाता है, जहां मेंढक बैठा था। मेंढक को संभलने या दोबारा भागने का ज्यादा मौका नहीं मिलता। सांप उसे पकड़ लेता है और नीचे खींच लाता है। वीडियो का यह हिस्सा देखकर लोग हैरान रह गए। सबसे ज्यादा चर्चा सांप की फुर्ती और उसकी चढ़ने की क्षमता को लेकर हो रही है। मेंढक ने अपनी तरफ से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में शिकारी की चाल के सामने उसकी सारी कोशिश बेकार हो गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article