वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्चे को सांप दिखा रहा था सपेरा, फिर मासूम ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा सपेरा जबरन सांप को छीन रहा था। जिस तरह का नजारा था, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

बच्चे का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @rkumarvlog02)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी चौंकाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) दिनभर हंसाने वाले होत हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में सपेरे के साथ एक बच्चे ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया है। लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

कहते हैं बच्चे भगवान के रूप के होते हैं। क्योंकि, उनमें इतनी मासूमियत होती है कि वो सही-गलत, अच्छे-बुरे के बारे में फर्क नहीं समझ सकते और ना ही करते हैं। आप सबने इस तरह के कई मामले देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक सपेरा बच्चे को सांप दिखा रहा है। जैसे ही बच्चे के सामने वो सांप का पिटारा खोलता है, बच्चा उससे जबरन टोकरी छीनने लगता है। सपेरा बच्चे को समझाने की कोशिश करता है। लेकिन, वो मानने के लिए तैयार नहीं होता है। आखिर में जो होता है उसने अलग ही माहौल बना दिया। देखें वीडियो...

बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंके होंगे। वहीं, बच्चे की मासूमियत पर प्यार भी आ रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'rkumarvlog02' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। कुछ लोग जहां बच्चे की मासूमियत पर फिदा हो रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर हैरानी भी जता रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article