वायरल न्यूज़

OMG: गजब दिलेरी! जिंदा मगरमच्छ को दबोचा और कंधे पर उठा लाया छोटा बच्चा, Video देख छूट जाएंगे पसीने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2023, 04:51 PM IST

Shocking Video: मगरमच्छ को देखकर आपकी भी हालत खराब हो जाती होगी। दूसरी तरफ एक सा छोटा बच्चा तालाब से एक मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठा लाया।​​​​ सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस दौरान मगरमच्छ जिंदा था।

Image

मगरमच्छ को दबोचा (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो को देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • छोटे बच्चे ने किया हैरान करने वाला कारनामा
  • मगरमच्छ को कंधे पर उठा लाया छोटा बच्चा

Shocking Video: मगरमच्छ को यूं ही नहीं 'पानी का जल्लाद' कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर वह बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब कर देता है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे। जिसमें मगरमच्छ बड़े से बड़े जानवर को भी चीर-फाड़ कर रख दिया होगा। कई बार तो मगरमच्छ पानी पीने आए शेर-चीता को भी जिंदा चबा जाता है। इसीलिए जब कोई जानवर नदी में पानी पीने जाता है तो वह मगरमच्छ से बहुत ही ज्यादा अलर्ट रहता है।

खिलौने की तरह मगरमच्छ को उठा लाया बच्चा

बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि मगरमच्छ से हमेशा सावधान रहना चाहिए। आपकी भी हालत मगरमच्छ को देखकर खराब हो जाती होगी। दूसरी तरफ एक छोटा बच्चा तालाब से एक मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठा लाया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस दौरान मगरमच्छ जिंदा था। बच्चे को मगरमच्छ का जरा भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे ने किसी खिलौने की तरह मगरमच्छ को कंधे पर लादा हुआ है। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब बच्चा मगरमच्छ को अपने कंधे पर लादकर ला रहा था तो गांव के लोग उसे निहारते नजर आ रहे थे। बड़े-बड़े लोगों की हिम्मत बच्चे के पास जाने की नहीं हो रही थी। वह बस दूर खड़े होकर बच्चे का वीडियो बना रहे थे। वीडियो को bilal.ahm4d नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और कब का है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article